हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ फिर बुलडोजर एक्शन, अब करीबी कमलेश 'प्रधान' की संपत्ति जमींदोज

विज्ञापन

Ghazipur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) में रविवार को एक फिर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। यहां जिला प्रशासन और पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी और कथित तौर पर उसके गिरोह के सदस्य रहे कमलेश सिंह प्रधान का एक घर ढहा दिया।

मुख्तार के बेटों की संपत्ति पर भी चला था बुलडोजर

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी सरकार का राज्य में बुलडोजर का एक्शन जारी है। गाजीपुर में स्थानीय प्रशासन ने मुख्तार अंसारी गैंग के कमलेश सिंह प्रधान की संपत्ति पर कार्रवाई की। शुक्रवार को मुख्तार अंसारी के दो बेटों के एक दो मंजिला मकान को भी गिराया गया था। इसके बाद रविवार को मुख्तार गैंग के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई है।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1632203804652232704

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः मुख्तार के बेटे अब्बास और उमर अंसारी का दो मंजिला मकान गिराया, देखें Photos

अतीक के गुर्गों और करीबियों पर कार्रवाई

बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के प्रदेश सरकार और पुलिस की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस ने माफिया अतीक अहमद, उसके गुर्गे और करीबियों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। पुलिस, जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरण की ओर से प्रयागराज में लगातार कार्रवाई करते हुए कई माफिया की कई इमारतों को ढहाया गया है।

विज्ञापन

18 साल से फरार आरोपी का घर ढहाया

विधायक राजू पाल हत्याकांड में 18 साल से फरार एक आरोपी के खिलाफ कौशांबी पुलिस ने कार्रवाई की। यहां पुलिस ने बताया था कि कवी अहमद विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में फरार था। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि वह इस हत्याकांड में एक मात्र ऐसा आरोपी था जो इतने समय से फरार है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola