गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गैंग के खिलाफ फिर बुलडोजर एक्शन, अब करीबी कमलेश 'प्रधान' की संपत्ति जमींदोज
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ghazipur: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) में रविवार को एक फिर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। यहां जिला प्रशासन और पुलिस ने मुख्तार अंसारी के करीबी और कथित तौर पर उसके गिरोह के सदस्य रहे कमलेश सिंह प्रधान का एक घर ढहा दिया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी सरकार का राज्य में बुलडोजर का एक्शन जारी है। गाजीपुर में स्थानीय प्रशासन ने मुख्तार अंसारी गैंग के कमलेश सिंह प्रधान की संपत्ति पर कार्रवाई की। शुक्रवार को मुख्तार अंसारी के दो बेटों के एक दो मंजिला मकान को भी गिराया गया था। इसके बाद रविवार को मुख्तार गैंग के खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1632203804652232704
बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के प्रदेश सरकार और पुलिस की ओर से ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस ने माफिया अतीक अहमद, उसके गुर्गे और करीबियों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। पुलिस, जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरण की ओर से प्रयागराज में लगातार कार्रवाई करते हुए कई माफिया की कई इमारतों को ढहाया गया है।
विधायक राजू पाल हत्याकांड में 18 साल से फरार एक आरोपी के खिलाफ कौशांबी पुलिस ने कार्रवाई की। यहां पुलिस ने बताया था कि कवी अहमद विधायक राजू पाल हत्याकांड मामले में फरार था। पुलिस ने यह भी दावा किया था कि वह इस हत्याकांड में एक मात्र ऐसा आरोपी था जो इतने समय से फरार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: