उत्तर प्रदेश में सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात गनरों को अब नए हथियार उपलब्ध कराए जाएंगे. राज्य सरकार ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 800 नाइन एमएम सब-मशीनगन और तीन स्नाइपर राइफल खरीदने की मंजूरी दी है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में कारतूस भी खरीदे जाएंगे. गृह विभाग की ओर से इस संबंध में वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है.
सरकार की योजना के मुताबिक सुरक्षा ड्यूटी में लगे गनरों को 800 नई नाइन एमएम सब-मशीनगन दी जाएंगी. एक हथियार की कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है. इन हथियारों के साथ 2.56 लाख कारतूस की खरीद भी प्रस्तावित है. इससे जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को आधुनिक हथियार उपलब्ध हो सकेंगे और जरूरत के समय उनकी कार्रवाई क्षमता बढ़ाई जा सकेगी.
तीन स्नाइपर राइफल खरीदेगी सरकार
इसके अलावा प्रदेश में महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा के लिए तीन स्नाइपर राइफल खरीदने को भी मंजूरी मिली है. एक स्नाइपर राइफल की कीमत करीब 10.76 लाख रुपये बताई गई है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इन स्नाइपरों की तैनाती अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर, हाईकोर्ट, लोकभवन और मेट्रो स्टेशनों जैसे संवेदनशील स्थलों पर जरूरत के अनुसार की जाएगी.
इस पूरी खरीद के लिए सरकार ने करीब 5.59 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है. हथियारों की खरीद का मकसद सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाना और संवेदनशील ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है.
महिला पीएसी वाहिनियों को मिलेंगे आधुनिक हथियार
पीएसी की हाल में गठित तीन महिला वाहिनियों को आधुनिक हथियारों से लैस किया जाएगा. जिसे लेकर काम शुरू कर दिया गया है. पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत इनके लिए 373 पिस्टल और 90 असॉल्ट राइफल खरीदने का प्रस्ताव है.
पीआरडी जवानों के भत्ते में होगी बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है. इनमें प्रांतीय रक्षक दल (Provincial Guard Force, PRD) के जवानों के दैनिक ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भी शामिल है. प्रस्ताव के मुताबिक, जवानों को मिलने वाला भत्ता 500 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया जा सकता है. इसके साथ ही पीआरडी कर्मियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा शुरू की योजना भी है. प्रदेश में पीआरडी जवानों की संख्या 27 हजार से ज्यादा है.
यह भी पढ़ें- यूपी में मकान-दुकान किराये पर लेना हुआ आसान, बदल गए फीस के रूल्स
चार साल में चौथी बार बढ़ सकता है मानदेय
पीआरडी जवानों के मानदेय में पिछले कुछ सालों में लगातार बढ़ोतरी की गई है. जानकारी के अनुसार, मार्च 2019 में दैनिक मानदेय 250 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये किया गया था. इसके बाद जनवरी 2022 में इसे 395 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया. अप्रैल 2025 में सरकार ने एक बार फिर बढ़ोतरी करते हुए इसे 500 रुपये रोजाना कर दिया था. अब 100 रुपये की बढ़ोतरी करने का प्लान है और इसके बाद पीआरडी जवानों को हर दिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता मिलने का अनुमान है.
कई नेताओं को मिली थी बुलेटप्रूफ जैकेट
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर कई स्तरों पर कदम उठाए गए हैं. अगस्त में भी प्रदेश सरकार ने कई नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला किया था. इनमें अलग-अलग दलों के नेता और मंत्री शामिल थे. यह व्यवस्था सुरक्षा आकलन के आधार पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय के तौर पर की गई थी.
वहीं, 800 सब-मशीनगन और तीन स्नाइपर राइफलों की खरीद के बाद सांसदों और विधायकों की सुरक्षा में लगे जवानों के हथियारों में बदलाव किया जाएगा. संवेदनशील स्थानों पर स्नाइपर तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था की एक और सुरक्षा लेयर तैयार होगी.
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
7 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
8 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
8 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
9 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
18 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines