उत्तर प्रदेश सरकार ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है. परीक्षा कैंसिल करने का फैसला अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है. यूपी एसटीएफ को धांधली की जानकारी मिली थी. जांच में सॉल्वर गैंग, अवैध धन वसूली के सबूत मिले हैं. इस मामले में अब तक महबूब अली, वैभव पाल, विशाल पाल की गिरफ्तारी हो चुकी है. परीक्षा की शुचिता भंग होने के स्पष्ट संकेत मिले. अब निष्पक्ष-पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है. अभ्यर्थियों के लिए यह राहत की खबर बताई जा रही है. असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा का आयोजन 16 और 17 अप्रैल 2025 को किया गया था.
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को क्यों किया गया रद्द?
सीएम योगी ने अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए भर्ती निरस्त करने का आदेश दिया. भर्ती परीक्षा, विज्ञापन संख्या 51 के अन्तर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अप्रैल 2025 में आयोजित हुई थी. यूपी एसटीएफ को परीक्षा में अनियमितता,धांधली और अवैध धन वसूली की सूचनाएं मिली थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी ने गोपनीय जांच के आदेश दिए थे. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पूर्व डीजीपी डॉक्टर प्रशांत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है.
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- ‘सरकार सभी भर्तियों और चयन प्रक्रियाओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी तथा सुचितापूर्ण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं. ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’ लखनऊ के विभूतिखंड थाने में केस दर्ज किया गया है. गिरफ्तार महबूब अली ने स्वीकार किया कि उसने मॉडरेशन प्रक्रिया के दौरान प्रश्नपत्र निकाल लिए थे और उन्हें पैसे लेकर अभ्यर्थियों तक पहुंचाया.
संबंधित खबरें
कौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
7 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
8 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
18 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
18 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
19 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines