मोहम्मद यूसुफ़
UP International Trade Show 2023 : गौतम बुद्ध नगर जिले में दो बड़े आयोजन हो रहे हैं। 21 सितंबर से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में अप इंटरनेशनल ट्रेड फेयर शो का आयोजन होने जा रहा है यह ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश सरकार का पहला ट्रेड फेयर है जिसके लिए यूपी सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है मेले का उद्घाटन देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू आज 4:00 बजे करेंगी और इस कार्यक्रम की अगुवाई उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने जा रहे हैं। वहीं दूसरा आयोजन मोटो जीपी रेस का होने जा रहा है यह कार्यक्रम 22 सितंबर से 24 सितंबर तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा।
IT सेक्टर के लिए वर्क फ्रॉम होम के निर्देश
इन दोनों बड़े आयोजनों के चलते जनपद गौतम बुद्ध नगर में दो दिनों के लिए शैक्षिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है साथ ही कमर्शियल मार्केट और इंडस्ट्री के टाइम में बदलाव किया गया है। आईटी सेक्टर के लिए वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए हैं साथ ही जनपद में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर पर भी ध्यान दिया गया है शहर में चलने वाले ई रिक्शा लोकल बस और कॉमर्शियल वाहनों को भी सड़कों पर कम देखने के निर्देश दिए गए हैं, जहां पर एसेंशियल सर्विस जुड़े हुए वहां पर ही लोग सड़कों पर मूवमेंट कर सकते हैं।
रूट किए गए डायवर्ट
इन दोनों बड़े आयोजनों के चलते जमुना एक्सप्रेस-वे को पूरी तरीके से ट्रैफिक फ्री कर दिया गया है। जनपद की सीमा में कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर पूरी तरीके से प्रतिबंध रहेगा। आगरा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले 180 किलोमीटर एक्सप्रेसवे को जेवर और टप्पल अलीगढ़ कट पर नाकाबंदी कर दी गई है और वहीं से रूट डायवर्ट कर अलीगढ़ या टप्पल के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। अलीगढ़ के रास्ते जीटी रोड होते हुए खुर्जा बुलंदशहर सिकंदराबाद दादरी लाल कुआं की तरफ से दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे, वहीं ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर गौतम बुध नगर सीमा के सभी एग्जिट प्वाइंट बंद कर दिए गए हैं।
चिल्ला बॉर्डर की तरफ से आने वाले कमर्शियल वाहनों पर रोक
दिल्ली से सटे गौतम बुधनगर की सभी सीमाएं कमर्शियल वाहनों की एंट्री के लिए प्रतिबंधित कर दी गई हैं, इसके अलावा बाकी ट्रैफिक नॉर्मल रहेगा। फरीदाबाद को दिल्ली कालिंदी कुंज के रास्ते जोड़ने वाले कालिंदी कुंज पॉइंट से गौतम बुद्ध नगर की सीमा में कमर्शियल वाहन रोके जा रहे हैं, वहीं चिल्ला बॉर्डर दिल्ली की तरफ से आने वाले कमर्शियल वाहनों को भी नोएडा गेट पर रोक दिया गया है। नोएडा के सेक्टर 11, हरी दर्शन बॉर्डर तथा कुंडली बॉर्डर और दिल्ली यूपी गेट से आने वाले सभी कमर्शियल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
इवेंट में लाखों लोग करेगें शिरकत
ग्रेटर नोएडा में इन दोनों बड़े इवेंटों को देखते हुए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड में ट्रिप राउंड बढ़ा दिए हैं । दोनों इवेंटों में करीब लाखों लोग रोजाना शिरकत करेंगे इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ मेट्रो की भी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है, साथ ही जो मेट्रो ट्रेन टाइम है उसको कम कर दिया गया है वहीं मेले में जाने के लिए अलग-अलग पॉइंट से शटल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
2 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
7 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
8 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
21 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines