UP Old Pension Scheme News : उत्तर प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुरानी पेंशन स्कीम के विकल्प प्रस्ताव को अनुमति दे दी। 28 मार्च 2005 से पहले नियुक्त अफसरों और कर्मियों को योगी सरकार के इस फैसले का लाभ मिलेगा। लखनऊ में मंगलवार को योगी कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 44 प्रस्ताव पर मुहर लगी।
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यूपी में बड़ा झटका लगा। ऐसे में सबकी निगाहें राज्य के उपचुनाव पर टिकी हैं। ऐसे में अब सत्तारूढ़ पार्टी किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। इससे पहले योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को साधने की कोशिश की और पुरानी पेंशन के विकल्प प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।
यह भी पढ़ें : ‘Modi-Yogi ने हरवा दिया चुनाव…’ Om Prakash Rajbhar ने मंच से BJP पर फोड़ा हार का ठीकरा
ये भी प्रस्ताव हुए पास
योगी कैबिनेट की बैठक में कई और प्रस्ताव भी पास हुए। इसके तहत अयोध्या में टाटा संस की ओर से 650 करोड़ की लागत से मंदिर संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। 100 करोड़ के कई विकास कार्य होंगे, जिसमें पर्यटन विभाग 1 रुपये के लीज पर जमीन देगा। पर्यटन विभाग शाकंभरी देवी धाम की जमीन पर विकास कराएगा। पर्यटन विभाग का आश्रय गृह बंद है, जिसे पीपीपी मॉडल पर 30 साल की लीज पर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : आखिर मंच पर क्यों PM मोदी ने पकड़ा CM योगी का हाथ? जानकर दंग रह जाएंगे आप
ऊर्जा विभाग के प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी
केंद्र सरकार ने विद्युत निरीक्षक के लिए इलेक्ट्रिसिटी एक्ट बनाया है, उसी के तर्ज पर राज्य सरकार ने नियमावली बनाने का प्रस्ताव पास किया। गोरखपुर में पर्यटन स्थल के रूप में परमहंस योगानंद की जन्मस्थली विकसित होगी, जिसके लिए पर्यटन विभाग जमीन देगा। अयोध्या कैंट क्षेत्र में सीवेज बनेगा, जिस पर 351.40 करोड़ खर्च होंगे।
संबंधित खबरें
आकाश आनंद यूपी में करेंगे 5 जनसभाएं, अशोक सिद्धार्थ की BSP वापसी संभव नहीं
4 hrs agoयोगी सरकार के प्रयासों से महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान
4 hrs agoनूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
5 hrs ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
8 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
20 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
21 hrs agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
1 day agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
1 day agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
1 day agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines