UP government Diwali gift to women: उत्तर प्रदेश में दिवाली के नजदीक आते ही पूरा प्रदेश खुशियां बांटने की कवायत तेज कर रहा है, इसी के चलते यूपी की योगी सरकार ने भी प्रदेश वासियों को दिवाली गिफ्ट देने का खास प्लान बनाया है। इसे लेकर सीएम योगी की ओर से निर्देश मिलने के बाद अफसरों की ओर से इसकी कवायत भी तेज कर दी गई है। आपको बता दें कि योगी सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना का लाभ लेने वालीं प्रदेश की सभी लाभार्थी महिलाओं को अगले माह यानी नवंबर में दीपावली से पहले एक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की योजना बनाई जा रही है।
1.75 करोड़ गरीब महिलाओं को सीधे पहुंचेगा लाभ
प्रदेश सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस दिवाली से ठीक पहले उज्ज्वला योजना के तहत एक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने की योजना का लाभ लेने वाली प्रदेश की 1.75 करोड़ गरीब महिलाओं को योगी सरकार सीधा लाभ पहुंचाने का प्लान बना रही है। इसके साथ ही सिर्फ दिवाली ही नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार की ओर से इसी तरह एक फ्री सिलेंडर होली के मौके पर भी दिया जाएगा।
विधानसभा चुनाव में योगी सरकार ने किया था ऐलान
आपको बताते चलें कि प्रदेश की महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का ऐलान भाजपा ने पिछले विधान सभा चुनाव के अवसर पर जारी अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में कर दिया था। इसे लेकर खाद्य एवं रसद विभाग के इस प्रस्ताव पर जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी। सीएम सोगी के निर्देश के बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने इस योजना से जुड़े प्रस्ताव पर विभागीय अफसरों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
बजट में सिलेंडर के लिए 3301.74 करोड़ रुपये का किया गया था प्रविधान
आपको बता दें कि बीते साल उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली के मौके पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने के लिए बजट में 3301.74 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया था। हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार ऐसा नहीं कर सकी। वहीं, चालू वित्तीय वर्ष के बजट में भी इसके लिए 3047 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में इंडियन आयल कारपोरेशन के पास उज्ज्वला योजना के लिए 84,54,560, भारत पेट्रोलियम के पास 51,69,773 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास 38,80,054 रसोई गैस कनेक्शन हैं।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
4 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
6 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
6 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
7 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
8 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
11 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
13 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
14 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines