UP School Education: नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा की नई नियमावली तैयार हुई है। अब उत्तर प्रदेश में स्टूडेंट्स हफ्ते के सिर्फ 29 घंटे तक पढ़ाई करेंगे। महीने के 10 दिन स्टूडेंट्स बिना बैग के स्कूल जाएंगे, जहां स्टूडेंट्स अपने मन पसंद की एक्टिविटी भी करेंगे। योगी सरकार के अनुसार, ऐसा करने से सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।
क्या है नई शिक्षा नीति 2020
नई शिक्षा नीति 2020 में 3 साल से 18 साल तक के बच्चों को शिक्षा का अधिकार कानून 2009 के अंतर्गत रखा गया है, जिसका टारगेट 2025 तक पूर्व प्राथमिक शिक्षा को सार्वभौमिक बनाना है। 34 वर्षों के बाद नई शिक्षा नीति को लागू किया गया है। इस नई शिक्षा नीति का उद्देश्य सभी छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है।
शिक्षा का अधिकार 2009
शिक्षा का अधिकार 2009 के तहत स्टूडेंट्स को जरूरी शिक्षा के अधिकार की गारंटी देता है। भारत में 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लिए RTE एक्ट 2009 लाया गया था।
नई शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य
नई शिक्षा नीति 2020 का उद्देश्य सभी छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है। इसके अन्तर्गत शिक्षा क्षेत्र पर सकल घरेलू उत्पाद के 6% हिस्से को सार्वजनिक व्यय का लक्ष्य रखा गया है।
नई शिक्षा नीति 2020 का प्रोग्राम
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत स्कूलों में 10 +2 प्रोग्राम के स्थान पर 5 +3+3+4 प्रोग्राम को शामिल किया गया है। 5+3+3+4 प्रोग्राम का मतलब यह है कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 12वीं कक्षा तक की शिक्षा 4 स्टेज में दी जाएगी। इसका मतलब है कि अब स्कूल के पहले 5 साल में प्री-प्राइमरी स्कूल के 3 साल और कक्षा 1 और कक्षा 2 सहित फाउंडेशन स्टेज शामिल होंगे। अगले 3 साल को कक्षा 3 से 5 की तैयारी के चरण में विभाजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
11 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
14 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
16 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
17 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
18 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
20 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
20 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
21 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
21 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines