Uttar Pradesh Crime News: (अजीत सिंह, गोरखपुर) यूपी के गोरखपुर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक गांव के मदरसे में पढ़ने वाली छठी क्लास की 12 साल की छात्रा के साथ मदरसे के मौलाना ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। उसने सभी बच्चों के घर जाने के बाद उसे रोक लिया और दरिंदगी की। घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची गोरखपुर के उरुवा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बच्ची गांव के ही मदरसे में कक्षा छठी में पढ़ रही थी। रोज की तरह 9 सितंबर को मदरसे में पढ़ने के लिए गई थी।
मदरसे में पढ़ने के बाद सभी बच्चे घर जाने लगे तो मौलाना ने बच्ची को किसी बहाने से रोक लिया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। जब बच्ची घर जाने लगी तो उसने किसी को भी इस वारदात के बारे में बताने से मना कर दिया। आरोप है कि मौलाना ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
यह भी पढ़ें:बहराइच में मशक्कत के बाद पकड़ा गया 5वां आदमखोर भेड़िया, ‘लंगड़ा सरदार’ अब भी दे रहा गच्चा?
जब छात्रा अपने घर पहुंची, तो उसने परिजनों को रो-रोकर दरिंदगी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बच्ची की मां उसे लेकर थाने पहुंची और पुलिस को वारदात के बारे में जानकारी दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर उरुवा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मौलाना रहमत अली को अरेस्ट कर लिया है।
मां ने थाने आकर लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिलवाया गया है। इसके साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। UP पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गोरखपुर के एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि उरुवा थानाक्षेत्र के गांव की रहने वाली एक महिला ने 9 सितंबर को एक तहरीर दी है। उसने बताया कि उसकी 12 वर्षीय लड़की गांव के ही मदरसे में पढ़ने जाती है। मदरसे के मौलवी ने उसकी बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। धारा 183 के तहत कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें:आपत्तिजनक हालत में मिले 10 लड़के 10 लड़कियां; बिहार के बेगूसराय में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines