Gonda Misdeed Case: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने एक 17 साल की नाबालिग लड़की को मोबाइल दिलाने का लालच दिया और अपने साथ ले गए। इसके बाद चलती कार में उसके साथ छेड़छाड़ कर गैंगरेप किया। बाद में कार हादसे का शिकार हो गई। जिसके बाद आरोपी कार और लड़की को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
भीड़ देख मौके से भागे आरोपी
गोंडा के नगर कोतवाली इलाके में मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद रिजवान निवासी बलरामपुर और मोहम्मद आरिफ निवासी फोरबिसगंज के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों ने लड़की को मोबाइल दिलवाने का झांसा दिया था। बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया। जिसके बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक खंभे से जा टकराई। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक और लड़की कार में न्यूड थे। लोगों के इकट्ठा होने के बाद युवक मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें:‘गला घोंटता, रेप करता…बोलता अच्छा लगता है’; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Andrew Tate के नए कांड?
इसके बाद लड़की जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और अपने साथ हुए कांड की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों के साथ थाने आकर केस दर्ज करवाया गया। UP पुलिस ने मामला सामने आते ही आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। वहीं, कार को भी जब्त किया गया है। ऐसा ही एक मामला इस साल मार्च में कर्नाटक में सामने आया था। चार आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की को फोन दिलाने का झांसा दिया था।
गैंगरेप के बाद दी गई धमकी
उसे हुबली में बुलाकर आरोपी बाइक पर एक सुनसान जगह ले गए थे। जहां गैंगरेप किया गया था। इसके बाद पीड़िता ने गोकुला थाने में आकर अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी थी। दो आरोपी उसके जानकार थे। जिन्होंने साजिश के तहत अपने दोस्तों को बुलाकर गैंगरेप किया था। पीड़िता ने बताया था कि एक आरोपी उसके साथ होटल में भी रेप कर मारपीट कर चुका है। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर पीड़िता को मार देने की धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें:सोती बच्ची को घर से उठा ले गए दरिंदे; रेप के बाद उतारा मौत के घाट…अब बिहार में दिल दहला देने वाला कांड
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
11 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines