UP GIS 2023: उत्तर प्रदेश में आज से तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (GIS 2023) की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का उद्घाटन किया है। प्रधानमंत्री मोदी यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में पहुंचे। तीन दिनों तक चलने वाले इस समिट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी।
GIS 2023 का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। ये समिट 10 से 12 फरवरी तक चलेगा है। ये समिट उत्तर प्रदेश सरकार का प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन है। ये समिट सामूहिक रूप से व्यापार के अवसरों का पता लगाने और साझेदारी बनाने के लिए दुनिया भर के नीति निर्माताओं, उद्योग के नेताओं, शिक्षाविदों, थिंक टैंकों और नेताओं को एक साथ लाएगा।
- उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहुत जल्द उत्तर प्रदेश देश के उस इकलौते राज्य के तौर पर जाना जाएगा, जहां 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से यूपी सीधे समुद्र के रास्ते से गुजरात से जुड़ेगा।
- पीएम नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया है।
- यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ पीएम मोदी लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में पहुंचे।
- यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लेने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी लखनऊ पहुंच चुके हैं।
- यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में पहुंचे हिंदुस्तान यूनिलीवर के सीईओ और एमडी संजय मेहता ने कहा कि यूपी हमारे लिए महत्वपूर्ण राज्य है। यहां सरकार से हमें जो मदद मिल रही है वह बकाया है। मैं निवेशकों को यूपी आने की सलाह देता हूं क्योंकि यहां निवेश का माहौल उपयुक्त और सरकार सक्रिय है।
- यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और प्रतिभागियों ने यहां कार्यक्रम स्थल पर अपना स्थान ले लिया है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना हो।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश के अवस्थी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज जब उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन हो रहा है तो हमें अपने जीवन में इतना बड़ा दिन देखने को मिल रहा है। यह शिखर सम्मेलन उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक कदम है।
10 हजार से ज्यादा निवेशक आ रहे हैं लखनऊ
समिट (UP GIS 2023) के बारे में बात करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए 10 हजार से ज्यादा निवेशक लखनऊ आ रहे हैंष ऐसे में लखनऊ के सभी लोगों को अतिथि सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के 25 करोड़ लोगों का योगदान हमें मिला है, ये हम सभी के लिए एक बड़ी ताकत रही है।
बता दें कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन करने लखनऊ आएंगे। उनके दौरे को देखते हुए राज्य की राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री सबसे पहले देश-विदेश के उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे और इसके बाद कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार जीआईएस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
पीएम के साथ उद्घाटन सत्र को ये करेंगे संबोधित
समिट को लेकर फायर, सेफ्टी और मेडिकल जोन बनाए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। शिखर सम्मेलन के दौरान कुल 34 सत्र होंगे। इनमें पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र होंगे।
Global Investors Summit के उद्घाटन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ-साथ उद्योगपति मुकेश अंबानी, के चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिड़ला और आनंद महिंद्रा शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
तीन दिवसीय समिट की ये है रूपरेखा
उद्घाटन के बाद पहले दिन ‘यूपी डिजाइनिंग एंड मैन्युफैक्चरिंग इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ पर चर्चा होगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि होंगे। दूसरे दिन, ‘यूपी इज ओपन फॉर बिजनेस प्रोवाइडिंग न्यू ऑपर्च्युनिटीज फॉर एमएसएमई एंड को-ऑपरेटिव्स’ पर एक सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
अंतिम दिन निर्धारित सत्रों में से एक ‘उत्पाद शुल्क और चीनी उद्योग में उत्तर प्रदेश के अवसर’ पर है। इसमें केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल शामिल होंगे। आखिर दिन ही ई-मोबिलिटी पर एक सत्र और व्हीकल एंड फ्यूचर मोबिलिटी पर एक सेमिनार होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उसी पर अपने विचार साझा करेंगे।
साथ ही, एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर यूपी के मार्च पर बैंकरों का गोलमेज सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। इस राउंडटेबल में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण हिस्सा लेंगी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
12 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
13 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
13 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines