अहमदाबाद से ठाकुर भूपेंद्र सिंह की रिपोर्टः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को नए भारत का ग्रोथ इंजन बनाने और यूपी जीआईएस-2023 (UP GIS 2023) में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सीएम योगी की टीम गुरुवार को अहमदाबाद (Ahmedabad) पहुंची है। यूपी के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी यहां तीन दिवसीय दौरा करेंगे।
उत्तम से सर्वोत्तम बन रहा यूपी
जानकारी के मुताबिक ये टीम यहां बिजनेस टू गवर्नमेंट (बीटूजी) मीटिंग्स और रोड शो में भाग लेगी। UP GIS 2023 के तहत सबसे पहले टीम ने अहमदाबाद के द क्राउन प्लाजा होटल में टोरेंट फॉर्मा प्लांट फैसेलिटी के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तम से सर्वोत्तम बन रहे प्रदेश की खूबियों और योगी सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया।
प्रदेश सरकार के ये शीर्ष अधिकारी पहुंचे
इसके बाद मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और ज्ञानेंद्र नाथ सिंह ने प्लांट का विजिट किया। वहीं स्पोटर्स एंड यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट के एसीएस नवनीत सहगल ने ट्रांसस्टेडिया समूह और अमूल के सीईओ जयन मेहता से मुलाकात की।
सीएम योगी की टीम अहमदाबाद में कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, जितिन प्रसाद और राज्यमंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर शामिल हैं। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों में एमएसएमई और टेक्सटाइल डिपार्टमेंट के एसीएस अमित मोहन प्रसाद, स्पोटर्स एंड यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट के एसीएस नवनीत सहगल, सीएम योगी के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, ज्ञानेंद्र नाथ सिंह, यीडा के एडिशनल सीईओ रविंद्र कुमार और यूपीनेडा के डायरेक्टर अनुपम शुक्ला शामिल हैं।
रोड शो में कई दिग्गज उद्योगपति भी शामिल
ये सभी अधिकारी गुजरात के उद्यमियों को नए भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहे उत्तर प्रदेश की खूबियों के बारे में बताएंगे। टीम अहमदाबाद में तीन दर्जन से ज्यादा दिग्गज उद्योगपतियों से वन-टू-वन मुलाकात करेगी। जबकि रोड शो में कई दिग्गज उद्योगपति भी शामिल होंगे।
यह मुलाकात बिजनेस टू गवर्नमेंट (बीटूजी) के आधार पर होगी, जो शुक्रवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। बीटूजी और रोड शो में सीएम योगी की टीम अहमदाबाद के उद्योगपतियों को यूपी में निवेश के अवसरों की जानकारी देगी और उन्हें निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 hr agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
3 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
3 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
4 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
17 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
22 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
23 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines