UP GIS 2023: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चल रहे उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 (Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023) में रविवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (IB Minister Anurag Thakur) पहुंचे। उन्होंने कहा कि इंवेस्टर्स समिट में यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में रिकॉर्ड स्तर का निवेश आ रहा है। प्रदेश के विकास की नई तस्वीर दिख रही है।
और पढ़िए –Delhi News: बाथरूम गया था कांस्टेबल, पीछे से कोई चुरा ले गया उसकी सर्विस रिवाल्वर
लखनऊ में चल रहा है UP GIS 2023
एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 उत्तर प्रदेश सरकार का प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन है। इस मेगा इवेंट का उद्देश्य नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, थिंक टैंकों और दुनिया के नेताओं को एक मंच पर लाकर व्यापार की संभावनाओं को तलाशना है।
और पढ़िए –Budget Reaction: पार्टी में चल रही उठापटक का असर इसलिए पढ़ लिया पिछले वर्ष का बजट- सुमेधानंद सरस्वती
‘उत्तर प्रदेश की बदल रही है छवि’
लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न क्षेत्रों में रिकॉर्ड स्तर का निवेश आ रहा है। यह नए और विकासशील उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में यूपी की छवि बदली है। लोगों का विश्वास बढ़ा है। एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था अपने आप में बड़ी बात है।
यह भी पढ़ेंः दिसंबर तक UP का हर शहर और हर गांव 5G से जुड़ेगा, जानें रिलायंस का बड़ा प्लान
विश्व की खेल राजधानी बन रहा है यूपी
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश विश्व की खेल राजधानी भी बन रहा है। सीएम योगी ने न केवल यूपी के बल्कि देश के अन्य राज्यों के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। प्रदेश में मोटोजीपी, खेलो इंडिया और यूनिवर्सिटी गेम्स जैसे आयोजन भी होंगे। खेल के सामानों के निर्माण से लेकर खेल के बुनियादी ढांचे के निर्माण तक में यहां बड़ा बढ़ावा होगा।
G-20 से दुनिया देखेगी भारत की ये विरासतें
उन्होंने आगे कहा कि जी20 की अध्यक्षता देश के लिए गर्व की बात है। G-20 की अध्यक्षता भारत के लिए बहुत गर्व की बात है। देश भर में विभिन्न स्थानों पर 200 से ज्यादा बैठकें आयोजित की जाएंगी। इससे दुनिया भर के लोगों को भारत की कला, संस्कृति, साहित्य और विकासशील भारत को देखने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़ेंः PM मोदी बोले- यूपी देश का इकलौता राज्य होगा, जहां 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट होंगे
यूपी को बनाएंगे 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्थाः योगी
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी (10 फरवरी) को लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया था। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अनंत संभावनाओं की भूमि है। इन्वेस्टर्स समिट के जरिए यूपी में निवेश की भारी प्रतिबद्धता पीएम मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाई है। सीएम ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सफलता हासिल करेंगे।
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
5 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
10 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
11 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines