Ghaziabad Muslim Youth Attacked A Girl: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सनकी पड़ोसी ने एक लड़की को तलवार मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोगो को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की की हालत गंभीर है।
मामला गाजियाबाद के मोदीनगर की जगतपुरी कॉलोनी का है। मुस्लिम पड़ोसी शौकीन नाम के युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली दिव्या नाम की छात्रा पर दिनदहाड़े तलवार से हमला कर दिया । दिव्या शौकीन को राखी बांधती थी। आरोपी का छात्रा के घर आना- जाना भी था। घटना के बाद क्षेत्र में सांप्रदायक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
भाई- बहन का रिश्ता था
परिजन ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन पर दिव्या ने शौकीन को राखी बांधी थी। वह उसे भाई मानती थी। लेकिन शौकीन अपने के जहन में इस कदर नफरत पाले रखा है। इस बात की भनक भी न थी। कि शौकीन इस तरह की हरकत भी कर सकता है।छात्रा के पिता संजय ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले दिव्या के स्कूल की एक छात्रा प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।
जब इस बारे में शौकीन को पता चला तो वह दिव्या को स्कूल जाने से मना करने लगा। इस पर परिजन को लगा कि दिव्या शौकीन को अपना भाई मानती है। इस वजह से शौकीन दिव्या को स्कूल जाने से मना करता है। जिससे दिव्या गलत लड़कियों की संगत में न पड़ जाये। इतना ही नहीं, वह उसे ट्यूशन में भी अकेले नहीं जाने देता था। वह उसे हर बात में टोकता था। इसको लेकर कुछ दिन पहले संजय और शौकीन में कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद दोनों की आपसी सहमति में स्कूल बदल दिया गया था।
परिजन ने कहा- आरोपी को हमे सौंप दे
छात्रा के परिजन ने पुलिस को बताया कि दिव्या के शरीर पर गंभीर चोट आईं है। बच्ची का आगे का जीवन कैसे चलेगा, इसका अनुमान भी नहीं लगया जा सकता है। शौकीन ने दिव्या की जिंदगी खराब कर दी। शौकीन को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। यदि पुलिस उसे फांसी नहीं दिला सकते तो उसे हमें सौंप दें। हम उसका न्याय कर देंगे। उसके बदले में जो भी सजा कानून हमें देगा हम उसे भुगतने के लिए तैयार हैं।
हिंदू संगठनों ने की सुरक्षा की मांग
घटना की सूचना पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचें और पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग की गई। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व महामंत्री नीरज शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा भी किया। घटना को लेकर उनमें आक्रोश भी दिखा।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
6 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
12 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
12 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
16 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
16 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines