Lucknow News : भाजपा 365 दिन चुनावी मोड में रहने वाली पार्टी है। वह पूरे साल अपने कार्यकर्ताओं को किसी न किसी रूप में एक्टिव रखती है। और इसी का परिणाम है कि पार्टी को चुनावों में मनमाफिक सफलता भी मिलती है। अब खबर है कि पार्टी को मकर सक्रांति के बाद नए प्रभारी मिल सकते हैं। 16 व 17 जनवरी को दिल्ली में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद इस महीने के अंतिम या फरवरी के दूसरे सप्ताह तक नए प्रभारी की घोषणा की जाएगी।
यूपी में मिशन 75 दांव पर
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह यूपी के दौर पर आ रहे हैं। भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद राष्ट्रीय टीम में संगठनात्मक बदलाव होगा। इसमें कुछ नए लोगों को जगह मिलेगी तो कुछ पदाधिकारियों को मोदी सरकार में जगह मिल सकती है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह को 2020 में प्रभारी बनाया था। उनके प्रभारी रहते पार्टी ने पंचायत और विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए यूपी में मिशन 75 को पूरा करना आवश्यक है।
और पढ़िए –Ajmer News : बोगी में आग से स्टेशन पर अफरा तफरी, टला बड़ा हादसा
जो बना प्रभारी, वहीं बना राष्ट्रीय अध्यक्ष
16 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह दिल्ली जाएंगे। 17 जनवरी को होने वाली महामंत्री संगठनों की बैठक में भी धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव से पहले अमित शाह को यूपी का प्रभारी बनाया गया था। चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा को यूपी का प्रभारी बनाया गया था। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में जिस भी पदाधिकारी को प्रभारी बनाया जाएगा, संभवत: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उन्हें ही राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Your message has been sent
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines