Gas Leakage In Batx Plant (शाहनवाज चौधरी): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित बैटेक्स प्लांट में ट्रायल के दौरान गैस रिसाव हो गया। इस लापरवाही के कारण हादसे में दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक मजदूर बेहोश हो गया।
प्लांट से बाहर निकाले गए मजदूर को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना के बाद डीएम और एसएसपी घटना स्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए।
सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या 5 में बैटेक्स इंजीनियरिंग प्लांट का जल्द ही शुभारंभ होना है। आज तकनीकी और गैर-तकनीकी स्टाफ इंजीनियरिंग प्लांट का ट्रायल हो रहा था। इसी दौरान पाइप से जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया।
इससे पहले कि मजदूर कुछ समझ पाते, जहरीली गैस पूरे प्लांट में फैल गई। प्लांट में फंसने से मुरादाबाद के अंकुश, गुलावठी के सतेंद्र और एक अज्ञात मजदूर वहीं फंसकर रह गए। गैस रिसाव का असर थोड़ा कम होने के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक 2 की मौत हो गई। अज्ञात मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
मोबाइल बैटरी के स्क्रैप का है प्लांट
बैटेक्स इंजीनियरिंग प्लांट में मोबाइल फोन की बैटरी प्रोसेस की जाती है और बैटरी से अलग-अलग मेटल निकाले जाते हैं। पहले बैटरी का पाउडर बनाया जाता है और फिर उसी पाउडर से मेटल को अलग किया जाता है।
प्रबंधन की लापरवाही से हादसा
ट्रायल के दौरान मैटेक्स इंजीनियरिंग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। सूत्रों का कहना है कि प्लांट में ट्रायल के दौरान तकनीकी जानकारों का भी अभाव था। बिना तकनीकी जानकारों के ट्रायल शुरू कर दिया गया। यही वजह थी कि गैस रिसाव को नियंत्रित नहीं किया जा सका और दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीसरा मजदूर अभी गंभीर है।
वहीं, घटना होते ही आसपास के इलाके में भी हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के माहौल में लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास दुकानदारों ने दुकान बंद कर दी। हालांकि, पुलिस और प्रशासन के लोग कंपनी प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कह रहे हैं।
धरने पर बैठे मजदूर
इंजीनियरिंग प्लांट में दो मजदूरों की मौत से खफा मजदूर धरने पर बैठ गए। मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया और नारेबाजी भी की। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से मृतक मजदूरों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी श्लोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और प्लांट के अंदर निरीक्षण किया।
डीएम और एसएसपी ने तकनीकी स्टाफ से पूछताछ की और हादसे की वजह जानने का प्रयास किया और पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिया। डीएम ने सख्त एक्शन लेने के साथ ही जांच का आदेश दे दिया है। डीएम बुलंदशहर श्रुति ने बताया कि हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है। एक मजदूर नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती है।
ये भी पढें- UP: पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी-संगम में डुबकी लगाएंगे CM योगी, कल आयोजित होगी कैबिनेट बैठक
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
19 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
22 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
23 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines