Uttar Pradesh News: यूपी सरकार ने खाने-पीने की दुकानों, रेस्टोरेंट्स और फूड स्टॉल्स को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। यूपी में अब हर दुकान के बाहर असली मालिक का नाम लिखना जरूरी है। वहीं, सीसीटीवी और मास्क भी जरूरी किया गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खाने-पीने की चीजों में मानव अपशिष्ट, गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने की बात कही है। अगर कोई मिलावट करता मिलता है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। हाईलेवल मीटिंग में सीएम ने होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट्स आदि की जांच करने और सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- Video: बुजुर्ग दंपति ने प्लेन में की ऐसी हरकत, एयरलाइन ने उनके सफर करने पर ही लगाया बैन
दुकानों पर अब मालिक के साथ-साथ मैनेजर का नाम लिखना भी जरूरी होगा। हाल ही में कई घटनाएं सामने आई हैं। जिसके मद्देनजर ये आदेश जारी किए गए हैं। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता सीएम योगी आदित्यनाथ ने की। जिसमें आम लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमों में जरूरी बदलाव किए गए। सीएम ने स्पष्ट किया कि जूस, दाल और रोटी जैसी जरूरी चीजों में अपशिष्ट मिलाना बेहद गंभीर मामला है। अब ढाबों और रेस्टोरेंट्स की खाने-पीने की चीजों की सघन जांच की जाएगी। हर कर्मचारी की UP पुलिस वेरिफिकेशन भी करेगी। खाने-पीने की चीजों की शुद्धता सुनिश्चित की जाएगी।
खान-पान केंद्रों पर संचालक, प्रोपराइटर, मैनेजर का नाम, एड्रेस डिस्प्ले करना जरूरी कर दिया गया है। वहीं, शेफ हो या वेटर, सभी को मास्क और ग्लव्स लगाने जरूरी होंगे। रेस्टोरेंट में सीसीटीवी लगाना भी अनिवार्य किया गया है।
समय-समय पर की जाएगी चेकिंग
पुलिस के अलावा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों को जांच के आदेश जारी किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज को सेव करना अनिवार्य किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर जांच की जा सके। दुकान, रेस्टोरेंट में सफाई का पूरा ध्यान रखना होगा। अगर कोई ग्राहकों की स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़ करेगा तो सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। समय-समय पर पुलिस और प्रशासन की टीमों को जांच करने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें:6 युवकों संग अंतरंग मिली युवती, जिसे गैंगरेप समझा वो निकला चलती कार में देहव्यापार
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
19 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
20 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
23 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
23 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines