हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से ढहा घर, 3 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ, जिसके बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 3 लोगों की मौत गई

विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से ढहा घर (Photo: ANI)

यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से तेज धमाका हुआ, जिसके बाद दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 3 लोगों की मौत गई, जबकि मलबे में कई लोगों के दबे होने की खबर है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. हादसे में घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: 62 इमारतों को बताया था ‘खतरनाक’, 42 पर कोई एक्शन नहीं… सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD सर्वे में खुलासा

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

हादसे के बारे में पता लगते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर तेजी से राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की. दरअसल, फतेहपुर के मलवां में फल बेचने वाले सुरेश गुप्ता के घर पर सोमवार को खाना बनाते वक्त सिलेंडर में आग लग गई. कुछ ही देर में तेज ब्लास्ट हुआ और दो मंजिला इमारत मलबे में बदल गई. आसमान में धुएं का गुबार छा गया.

विज्ञापन

अंबाला में भी गिरा मकान

इससे पहले, 27 सितंबर को हरियाणा के अंबाला में भी ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा हुआ. रविवार को धूलकोट गांव में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई. ये हादसा बिल्डिंग की छत का लेंटर डालते वक्त हुआ. अचानक पूरी स्लैब भरभराकर नीचे गिर गई. हादसे में 16 मजदूर मलबे में दब गए, जिनमें से कई की मौके पर ही मौत हो गई. करीब घंटे तक SDRF-NDRF समेत बाकी एजेंसियों ने मलबे को हटाकर बचाव अभियान चलाया. एसडीएम दर्शन कुमार के मुताबिक, ये निर्माण अवैध इलाके में किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें: ‘खाना खा लिया, थोड़ी देर सो रहा हूं…’, मां से बात के 90 मिनट बाद ढह गई इमारत; सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो होनहार छात्र

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola