यूपी में सरकारी कर्मचारियों को Diwali Bonus का तोहफा! योगी सरकार ने किया ऐलान तारीख का ऐलान

UP Diwali Bonus: उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। दिवाली से पहले ही सभी सरकारी कर्मचारियों को सैलरी के साथ ही दिवाली बोनस दिया जाएगा।

UP Diwali Bonus
विज्ञापन

UP Diwali Bonus: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नए ऐलान से सरकारी कर्मचारियों के चेहरे खिल जाएंगे। क्योंकि सीएम योगी ने लाखों कर्मचारियों के इंतजार को खत्म कर दिया है। सीएम ने दिवाली पर बोनस देने का ऐलान करते हुए कहा कि राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को सैलरी के साथ ही दिवाली बोनस मिल जाएगा। सरकार ने इसके लिए दिवाली से पहले ही सैलरी देने का ऐलान किया है। 30 अक्टूबर को कर्मचारियों के खाते में पैसे क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

ट्वीट कर दी जानकारी

यूपी सरकार ने बोनस का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया। सीएम ऑफिस के एक्स अकाउंट पर लिखा गया कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस देने का फैसला किया गया है। किन कर्मचारियों को ये दिवाली बोनस मिलेगा इसके बारे में बताया गया कि सभी पूर्णकालिक अराजपत्रित कर्मचारी, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों, जिला पंचायतों और राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित अधिष्ठान के कर्मचारियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को साल 2023-2024 के लिए बोनस देने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन

इसी महीने केंद्र सरकार बी सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 3 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इससे पहले मोदी सरकार ने मार्च में महंगाई भत्ते में बढ़ोंतरी की थी। मार्च में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ