Lucknow News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुर्सी से दूर होने की वजह से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बौखला गए हैं. भारतीय जनता पार्टी, मोदी और योगी का विरोध करते-करते वह भारत माता का विरोध करने पर उतर आए हैं. बिहार में आपने बहुत प्रयास किया, लेकिन जातीय गोलबंदी कराने में सफल नहीं हो पाए. बिहार के लोगों ने विकास, कानून व्यवस्था, मोदी जी -नीतीश जी के नाम पर और जंगलराज को वापस न आने देने के लिए मुहर लगाई है. बिहार में प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है.
एसआईआर से क्यों डरे हैं?
उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि आप एसआईआर से क्यों डरे हैं. यह पहली बार नहीं हुआ है. यह 2002-2003 के आसपास भी हुआ था. उस समय भी ऐसे लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया गया था, जो अवैध हैं. जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए. जिनकी मृत्यृ हो गई है या जो माइग्रेट कर गए हैं. साथ ही आप लोगों की वजह से जो अवैध रूप से मतदाता सूची में घुसा दिए गए हैं, उन्हें भारत निर्वाचन आयोग ने बाहर किए जाने का निर्णय लिया है.
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि निष्पक्ष सूची बन रही है तो आपके पेट में दर्द क्यों हो रहा है. भारत निर्वाचन आयोग ने जो निर्णय लिया है, उससे पूरे देश में खुशी की लहर है. बिहार में एक भी शिकायत नहीं आई है. उत्तर प्रदेश में एसआईआर लागू होने की वजह से आपकी पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी. आप डरे हुए हैं. आप घुसपैठियों के साथ क्यों खड़े हैं. पाठक ने आरोप लगाया कि आपने बिहार में लाख प्रयास किया. सीमांचल में वोट जिहाद का भी नारा दिया. उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए कहा कि आप सीमांचल के दुर्दांत अपराधियों का समर्थन लेकर बिहार में प्रचार कर रहे थे. जातिवाद का जहर प्रदेश-देश में कभी सफल नहीं होगा. उत्तर प्रदेश के लोग जागरूक हैं और आपकी पार्टी की कार्यशैली को अच्छी तरह से समझते हैं. एसआईआर लागू होने के बाद निर्वाचन आयोग प्रदेश की मतदाता सूची और हमारी सरकार उत्तर प्रदेश से घुसपैठियों को बाहर भेजेगी.
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
5 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
6 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
14 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
15 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
16 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
19 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
20 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines