UP Deputy CM Brajesh Pathak change Twitter bio: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में भी गर्मागर्मी शुरू हो गई है, जिसके संकेत अब प्रदेश के बड़े नेताओं की ओर से हो रही बयानबाजी में साफ देखने को मिल रहे हैं। इसी गर्मागर्मी के बीच 2 दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के डिप्टी सीएम को सर्वेंट के नाम से संबोधित किया था और इसका जवाब देते हुए यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका आभार जताते हुए कहा था कि ‘आप तो राजाओं की तरह रहते हैं ‘। डिप्टी सीएम का इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया, जिसकी अब सोशल मीडिया पर जोरों से चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, ब्रजेश पाठक ने अपने ट्विटर बायो में बदलाव किया है।
ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर बदला अपना नाम
इस मामले के बाद यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपना ट्विटर यानी ‘X’ प्रोफाइल के बायो में खुद को सर्वेंट बताते हुए एक्स पर अपने नाम के आगे सर्वेंट लगा लिया है। जो कि अब ‘सर्वेंट ब्रजेश पाठक ‘ हो गया। डिप्टी सीएम को और से किए गए इस बदलाव के बाद उनके प्रोफाइल का फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अखिलेश के सर्वेंट के बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा था आभार
आपको बताते चलें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बीते दो दिन पूर्व लखनऊ के गोमतीनगर स्थित के जेपीएनआईडी सेंटर पर जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे थे लेकिन सेंटर का संचालन करने वाली एलडीए ने वहां उन्हें अनुमति नहीं दी थी। बावजूद इसके अखिलेश सेंटर का गेट कूदकर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस मामले पर कल ही डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कार्रवाई की बात कही थी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी अखिलेश और सपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। अखिलेश के बयान पर चर्चाएं तेज होने के बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सामने आए। बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए गुरुवार यानी कि कल कहा था कि मुझे सर्वेंट डिप्टी सीएम कहने के लिए अखिलेश यादव का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं जनता के सेवक और नौकर के रूप में काम करता हूं लेकिन अखिलेश यादव राजघराने से आते हैं और राजाओं की तरह व्यवहार करते हैं। इसके बाद शुक्रवार की सुबह उन्होंने अपने ‘X’ प्रोफाइल के बायो में बदलाव किया है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की मौत, क्रैश से पहले टूटा संपर्क
1 hr agoयूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
20 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
23 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 day agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 day agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
1 day agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
1 day agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
1 day agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines