मेरठ में कुत्ते के निधन पर परिवार ने कराया हवन-भंडारा, लोग बोले- 'पूरे मोहल्ले का ध्यान रखता था'

Meerut News: मेरठ में एक परिवार ने पालतु कुत्ते के निधन पर इतना दुखी हुआ कि उसकी याद में हवन और भंडारा करवाया गया। इस आयोजन में मौहल्ले और परिवार के लोग शामिल हुए।

Meerut News

कुत्ते की याद में परिवार ने कराया हवन

UP News: हवन भंडारे तो आपने बहुत देखे होंगे और आप शामिल भी हुए होंगे लेकिन मेरठ में एक अनोखे भंडारे का आयोजन देखने को मिला जहां किसी इंसान के लिए नहीं बल्कि एक पालतू कुत्ते के लिए भंडारा कराया गया । इस भंडारे में लोगों ने पर बड़-चढ़कर हिस्सा लिया और काफी संख्या में लोग भंडारे में शामिल होने के लिए पहुंचे ।

विज्ञापन

दरअसल ,मेरठ के रहने वाले नरेश त्यागी ने 14 साल पहले एक कुत्ता जिसका नाम शैडो रखा और फिर उसको बड़े प्यार से पाला था, शैडो अपनी खूबियों की वजह से न सिर्फ त्यागी परिवार का लाडला था बल्कि पूरा मोहल्ला उसे प्यार करता था और वो पूरे मोहल्ले का ध्यान रखता था ।

विज्ञापन

लेकिन बीमारी के चलते मंगलवार को शैडो की मौत हो गई थी । कुत्ते की मौत के बाद त्यागी परिवार और पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया सभी लोग काफी दुखी थे क्योंकि यह सबके पास जाता था और सबके साथ रहता था ।

15-20 दिन से बीमार था कुत्ता

कुत्ते के मालिक नरेश त्यागी ने पहले तो उन्होंने हवन करवाया और उसके बाद कुत्ते के लिए भंडारा कराया जिसमें परिवार और मोहल्ले के लोग शामिल हुए। नरेश त्यागी ने बताया कि वो पिछले 15-20 दिन से बीमार चल रहा था लेकिन दो दिन पहले मंगलवार को उसका देहांत हो गया। वह बिल्कुल हमारे परिवार के सदस्य की तरह था। पूरी जिंदगी उसने हमारा ध्यान रखा और हमने उसका ध्यान रखा। उन्होंने बताया कि उसके जाने के बाद हमारा पूरा परिवार और मोहल्ला दुखी है। वह अच्छे स्वभाव का था और सबके साथ रहता था। हमारे पास उसके लिए कहने को शब्द नहीं है लेकिन हमने आज उसके लिए हवन और भंडारा कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ