UP Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क के किनारे एक बच्ची (13 साल) गंभीर रूप से घायल पड़ी हुई थी। लोग उसकी मदद करने के बजाए वीडियो बनाते रहे। बच्ची मदद के लिए हाथ हिलाती रही। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया है।
सूचना पर पुलिस पहुंची। उत्तर प्रदेश पुलिस का एक अधिकारी बच्ची की हालत को देख दंग रह गया। वह बच्ची को गोद में उठाकर सड़क की ओर दौड़ा। उसे ऑटो में लेकर एक अस्पताल में पहुंचा। लोगों ने इसका भी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिले के एसपी का कहना है कि बच्ची की हालत अभी नाजुक है। उसका इलाज चल रहा है।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1584770605596844032
मिट्टी को गोल्लक लेने के लिए गई थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक कन्नौज के एक इलाके में रहने वाली बच्ची घर से मिट्टी की गोल्लक खरीदने के लिए बाजार गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। कुछ घंटों बाद बच्ची एक गेस्ट हाउस के पीछे सड़क के किनारे पड़ी मिली। बच्ची बुरी तरह से घायल थी। उसके सिर, हाथ और पैरों पर चोटों के निशान हैं। हद तो तब हो गई, जब भीड़ में से किसी ने भी उसकी मदद नहीं की, बल्कि उसका वीडियो बनाते रहे।
मदद के लिए खून से सना हाथ उठाती रही बच्ची
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे करीब 25 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि गंभीर रूप से घायल बच्ची मदद के लिए अपना खून से सना हाथ उठा रही है, लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा है। बल्कि अपने-अपने फोन से उसका वीडियो बना रहे हैं। बाद में किसी तरह से इलाका पुलिस को बच्ची के बारे में जानकारी मिलती है।
मुकदमा दर्ज, मामले की हो रही है जांच
पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि नाबालिग घायल हालत में मिली थी। स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बच्ची के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया था या नहीं। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
संबंधित खबरें
'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
41 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
16 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
17 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines