UP Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को उसकी प्रेमिका के घर वालों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं प्रेमी की मौत की जानकारी होने पर प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर जान दे दी।
सूचना के बाद जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मामला दो समुदायों का होने के कारण इलाके में पुलिस फोर्स और पीएसी तैनात की गई है। इलाके के बाजार भी पूरी तरह से बंद हैं।
BSc की पढ़ाई के साथ पिता की मदद करता था
मामला सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव इस्लामनगर का है। यहां 19 वर्षीय जियाउर्रहमान BSc का छात्र था। उसके पिता की किराने की दुकान है। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ पिता के साथ दुकान में भी मदद करता था।
पुलिस ने बताया कि जियाउर्रहमान मंगलवार देर रात अपनी प्रेमिका के घर गया था। जहां उसे लड़की के परिवार वालों ने पकड़ लिया। छेड़छाड़ का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई लगाई।
पुलिस पहुंची तो गंभीर हालत में था युवक
लड़की के परिवार वालों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि जियाउर्रहमान की हालत गंभीर थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दूहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल के लिए रैफर किया गया।
यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। यह देख पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने युवक के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। साथ ही इलाके में फोर्स लगा दी।
लड़के की मौत की खबर पर मच गया कोहराम
बताया गया है कि जब युवक की मौत की जानकारी इलाके में फैली तो कोहराम मच गया। लड़की ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कई थानों को फोर्स, फोरेंसिक टीम एसएसपी विपिन ताडा समेत जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसपी ने कहा है मामले की जांच की जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। एसएसपी ने बताया कि अभी किसी ओर से उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
संबंधित खबरें
नारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
3 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
3 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
16 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
18 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
18 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines