UP Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिर से प्रेमिका रही एक युवती की जिंदगी बर्बाद कर दी। आरोप है कि शादी के बाद आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके पति को कह दिया कि तेरी बीवी के पेट में मेरा बच्चा है। अब पीड़िता दर-दर की ठोकरें खा रही है।
दुष्कर्म की शिकायत पर शादी करने को कहा
मामला कानपुर जिले का है। यहां के एक कस्बे में रहने वाली युवती के साथ आरोपी का प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया। जब यह बात पीड़िता के परिवार वालों को पता चली तो उन्होंने थाने में तहरीर दे दी। इसके बाद आरोपी ने युवती से शादी के लिए हामी भर दी। आरोपी उसके बाद भी दुष्कर्म करता रहा, लेकिन दो माह बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
परिवार वालों ने करा दी दूसरी जगह शादी
युवती के परिवार वालों ने फिर से बदनामी के डर के कारण कन्नौज में उसकी करा दी। युवती कुछ समय वापस अपने मायके में आई तो आरोपी ने फिर से उससे संपर्क किया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया। काफी दिनों तक मामला ऐसे ही चलता रहा। कुछ समय बाद युवती फिर से मायके में आई तो उसने दुष्कर्म का प्रयास किया।
दुष्कर्म का विरोध किया तो कर दिया फोन
इस बार भी युवती ने उसका विरोध किया। अब आरोपी ने उसके पति को फोन करके कह दिया कि तेरी बीवी को मैंने प्रैग्नेंट किया है। उसके पेट में मेरा बच्चा है। यह सुनकर युवती का पति भड़क गया। उसने उसे छोड़ दिया है। अभी कुछ दिन पहले विवाहिता ने एक बच्ची को जन्म दिया दिया। पीड़िता के परिवार वालों ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
डीएनए टेस्ट के लिए कोर्ट में आवेदन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने आदालत में बच्ची और आरोपी के डीएनए टेस्ट की अनुमति के लिए आवेदन किया है। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
13 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
18 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines