Varanasi Girlfriend Suicide Case: वाराणसी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग ने प्रेमी के जेल जाने से दुखी होकर देर रात फांसी लगा जान दे दी। 5 दिन पहले पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका के अपहरण के आरोप में प्रेमी को जेल भेजा था। प्रेमी के जेल जाने से लड़की दुखी थी क्योंकि लड़की ने मां के दबाव में आकर थाने में प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।
घटना वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के लखराव इलाके की है। आत्महत्या करने वाली प्रेमिका की उम्र 17 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं नाबालिग की मौत से उसका परिवार सदमे में है। आसपास के लोगों की मानें तो नाबालिग की मां को उसके प्रेमी के साथ प्रेम करना नागवार गुजरा। उसने जुलाई में किशोरी पर दबाव डालकर प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया था।
ये भी पढ़ेंः यूपी में भेड़िया दिखे तो गोली मार दो, CM योगी का बड़ा ऐलान, हमले के बढ़ते केस देख उठाया कदम
मौत से पहले लगाई प्रेमी के नाम की मेंहदी
मामले में 5 दिन पहले पुलिस ने प्रेमी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। किशोरी प्रेमी के जेल जाने से बेहद नाराज और दुखी थी। उसने रविवार रात प्रेमी के नाम की मेहंदी हाथों में लगाई और सभी के सो जाने के बाद फांसी का फंदा बनाकर झूल गई। किशोरी की बड़ी बहन की पहले ही शादी हो चुकी है। मां आसपास के घरों में बर्तन मांजने और खाना बनाने का काम करती है। वहीं नाबालिग के पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है।
मामले में भेलूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या करने से पहले प्रेमी का नाम मेहंदी से लिखा था। प्रेमी फिलहाल जेल में बंद है।
ये भी पढ़ेंः ‘माताओं, बहनों-बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं’, सीएम योगी ने अधिकारियों को चेताया
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
10 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
11 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
11 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
13 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
14 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
15 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
15 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines