जौनपुर: उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की एंटी रोमियो अपना काम कर रही है, वहीं प्रदेश में आए दिन नए मजनू पैदा हो रहे हैं। हाल ही में जौनपुर से एक और मामला आया है, जिसमें कॉलेज से लौट रही एक लड़की को एक मुस्टंडे ने आत्महत्या की धमकी दे डाली। बताया जा रहा है कि सरेराह एक पर्ची थमा दी गई, जिसमें लड़की का नाम लेकर लिखा था, ‘फोन करो नहीं तो हम मर जाएंगे’। इसके बाद जब यह मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
- जौनपुर जिले के एक गांव की कॉलेज आती-जाती लड़की को परेशान करता था पड़ोसी गांव का लड़का
मामला जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। इस बारे में महराजगंज के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एक लड़का लड़की को कॉलेज आते-जाते तंग करता था। बीते दिन उसने एक कागज पर अपना मोबाइल नंबर शेयर करते हुए उस लड़की को फोन करने की अपील की और साथ ही फोन नहीं करने की स्थिति में आत्महत्या कर लेने की धमकी भी दे डाली। आरोपी ने अपने मोबाइल नंबर और लड़की के नाम के अलावा गिने-चुने सात शब्द लिखे थे, ‘फोन करो नहीं तो हम मर जाएंगे…’।
यह भी पढ़ें: बहू चाय देने में लेट हुई, नाराज ससुर ने खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगाई, मौके पर दम तोड़ा
इस घटना के बाद लड़की और ज्यादा परेशान हो गई। जैसे-तैसे घर वालों को पता चला तो उन्होंने इस संबंध में महराजगंज थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस अधिकारी की मानें तो आरोपी युवक की पहचान इलाके के गांव केवटलीनिवासी अमित बिंद के रूप में हुई है। उसके द्वारा परेशान की जा रही लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
7 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
9 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
12 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
12 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
13 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
23 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
23 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines