News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Gonda’s Land Mafia Brijesh Awasthi: गोंडा का भूमाफिया बृजेश अवस्थी के आतंक का बुधवार को अंत हो गया है। बस्ती जिला जेल में हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। उस पर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत 40 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। पेशे से अधिवक्ता बृजेश अवस्थी अपने मुवक्किलों की जमीन का भी फर्जीवाडा कर चुका है। कई लोगों को छेड़खानी, दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाकर वह उनकी जमीने अपने या अपने रिश्तेदारों के नाम करा चुका है। फर्जी बैनामा कराने वाले एक बड़े रैकेट का बृजेश अवस्थी ही सरगना था।
भूमाफिया बृजेश सिंह का असली नाम अरुण कुमार सिंह है। उसका जन्म वाराणसी के धरहरा गांव में हुआ था। उनके पिता राजनेता रविंद्र सिंह थे। बृजेश बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल था। साल 1984 में 12वीं में अच्छे अंक लाने के बाद उसने बीएससी की।
साल 1984 में बृजेश के पिता की हत्या कर दी। बदला लेने के लिए एक साल बाद उसने पिता के हत्यारे हरिहर सिंह की हत्या कर दी। 1986 में उसने अपने पिता की हत्या में शामिल पांच अन्य लोगों को भी मार दिया। इस सामूहिक हत्याकांड के बाद उसका नाम माफिया डॉन में शामिल हो गया।
बृजेश अवस्थी के साथ उसके साथी अनिल सिंह और राकेश त्रिपाठी की भी गिरफ्तारी हुई थी, तीनों दिसंबर 2024 से ही मंडल कारागार गोंडा में बंद थे और एक साथ ही थे। शासन ने इन तीनों को अलग-अलग जिलों के कारागार में भेजने का निर्णय लिया। जिसमें बृजेश अवस्थी को बस्ती, अनिल सिंह को बहराइच तथा राकेश त्रिपाठी को बलरामपुर जिला कारागार में स्थानांतरित किया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।