UP Crime: यूपी के जिला रामपुर और हापुड़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला पुलिस कांस्टेबल की दोस्ती का फायदा उठाया गया है। दरअसल, एक युवक को हापुड़ के सबली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। हापुड़ पुलिस की मदद से पकड़े गए आरोपी को रामपुर पुलिस अपने साथ ले गई। आरोप है कि सुजीत त्यागी पुत्र ज्ञानप्रकाश त्यागी ने महिला सिपाही का किसी तरह नंबर पाकर फोन करना व उससे दोस्ती बढ़ाना शुरू कर दिया। कई बार हापुड़ से रामपुर जाकर सिपाही के कमरे के बाहर भी हंगामा किया और बार बार माफी मांगते हुए अपना रिश्ता बरकरार रखने की कवायद करता रहा और एक दिन उसने अश्लील वीडियो बना लिया।
सुजीत त्यागी पुत्र ज्ञानप्रकाश त्यागी ने महिला सिपाही का किसी तरह नंबर पाकर फोन करना व उससे दोस्ती बढ़ाना शुरू कर दिया। कई बार हापुड़ से रामपुर जाकर सिपाही के कमरे के बाहर भी हंगामा किया और बार बार माफी मांगते हुए अपना रिश्ता बरकरार रखने की कवायद करता रहा और एक दिन उसने अश्लील वीडियो बना लिया।
प्रेम जाल में यूं फंसाया
हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय के मुताबिक, महिला रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र में डायल 112 में तैनात है। सिपाही ने आपबीती रामपुर के पुलिस अधीक्षक को सुनाई, जिसके बाद शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। महिला सिपाही ने बताया है कि शख्स ने किसी तरह उसका नंबर पता लगा लिया और फिर फोन करने के साथ ही वाट्सएप भी करता था। इसी समय नजदीकियां बढ़ाते हुए उसने गलत वीडिया भी बनाया।
शराब पीकर कमरे तक पहुंचा
बताया गया कि आरोपी 28 दिसंबर को शराब पीकर रामपुर पहुंच गया और मिलने को कहने लगा। फिर यहां तक कि सिपाही के कमरे तक पहुंच गया। हालांकि, पीड़िता ने शराब में होने के चलते बात करने से इनकार कर दिया। लेकिन युवक ने बार बार गलती करने के बाद दोबारा न गलती करने की बात कही और अपना संबंध बनाए रखा।
इसके बाद भी आरोपी 2 जनवरी को भी महिला से मिलने पर कमरे पर पहुंचा और अपनी कार में भी बैठाया। वह सिपाही को रामनगर ले जाना चाहता था। हालांकि, वह बाजपुर ले गया और महिला से अभद्रता करने लगा, जहां महिला कांस्टेबल ने बताया कि वह बाजपुर में उसकी गाड़ी से उतर गई।
आखिरकार लिखवाई रिपोर्ट
महिला कांस्टेबल ने बताया कि 6 जनवरी को वह फिर स्वार आया और कमरे के बाहर पहुंचकर हंगामा किया। यहां तक आरोपी ने आत्महत्या करने व सिपाही को अपहरण कर ले जाने की भी धमकी दी। आखिर इसके बाद महिला सिपाही के कहने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
9 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
12 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
13 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
18 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines