UP Constable recruitments 3 year age Relaxation: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आखिरकार युवाओं की गुहार सुन ही ली। मंगलवार को यूपी सरकार ने आदेश जारी किया कि यूपी पुलिस कांस्टेबलों की भर्तियों में सभी वर्गों के आवेदकों को उम्र में तीन साल की छूट दी जाएगी। बता दें कि सरकार की तरफ से यह फैसला तब आया, जब लाखों युवाओं और जन प्रतिनिधियों ने भर्तियों में उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की थी।
युवाओं ने सरकार से की थी मांग
युवाओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा था कि कोविड-19 की वजह से वे न पढ़ाई कर सके न एग्जाम में बैठ सके। इसके चलते उनकी उम्र बढ़ गई और वे एग्जाम नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए सरकार से मांग करते है कि पुलिस कांस्टेबलों की भर्तियों में उम्र सीमा बढ़ाई जाए ताकि वे दोबारा एग्जाम दे सकें।
बता दें कि सरकार के आदेश से पहले गौतम बौद्ध नगर जिले के जेवर से विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर से विधायक संजय शर्मा ने भी उम्र में छूट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
मुख्यमंत्री कार्यालय से एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रमुख सचिव (गृह विभाग) को इस बार पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों की उम्र सीमा में तीन साल की छूट देने का आदेश दिया है।
27 दिसंबर से शुरू आवदेन प्रक्रिया
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 23 दिसंबर को 60,244 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी और 16 जनवरी आखिरी तारीख है। बता दें कि यूपी सरकार 60,244 पदों पर पुलिस कांस्टेबलों की भर्तियां करेगी, इसमें से 24,102 अनारक्षित हैं। वहीं, 16,262 पद ओबीसी के लिए रिजर्व रखे गए हैं। इसके अलावा 12,650 पद एसी, 1,204 पद एसटी और 6,024 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।
संबंधित खबरें
कैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
47 mins agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
3 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
5 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
6 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
7 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
20 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
21 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
1 day agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines