What is Teacher Cashless Medical Scheme : उत्तर प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर से ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का औपचारिक शुभारंभ किया है. आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना से प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 12 लाख शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को सीधा लाभ पहुंचेगा. शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीकात्मक रूप से 15 लाभार्थियों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड सौंपे. इसके साथ ही शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए.
क्या है मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान होने वाले भारी-भरकम वित्तीय बोझ से मुक्ति दिलाना है. इसके तहत पात्र लाभार्थियों और उनके आश्रितों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ़्त और कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी. लाभार्थी देश भर के आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध (इम्पैनल्ड) सरकारी और निजी अस्पतालों में इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.
किन्हें मिलेगा योजना का फायदा?
सरकार ने इस योजना का दायरा काफी व्यापक रखा है. बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियमित शिक्षक और कर्मचारी के अलावा शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया,
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की वार्डेन, पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षक, विशेष शिक्षक और व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञ इसका लाभ ले सकेंगे.
कार्ड पाने और आवेदन की प्रक्रिया
योजना का पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित पोर्टल (cmtcts.upsdc.gov.in) तैयार किया गया है. पात्र कर्मचारी पोर्टल पर जाकर अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं. बेसिक शिक्षा में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) स्तर से सत्यापन के बाद डेटा को आयुष्मान भारत के BIS पोर्टल से जोड़ा जाएगा. माध्यमिक शिक्षा के मामलों में प्रधानाचार्य और DIOS स्तर से अप्रूवल मिलेगा. सत्यापन पूरा होने के बाद लाभार्थी आधार आधारित e-KYC करके अपना डिजिटल कैशलेस हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 hr agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
4 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
5 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
6 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
6 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
11 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
14 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines