मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना क्या है? वाराणसी में CM योगी ने किया शुभारंभ

What is Teacher Cashless Medical Scheme: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का ऐतिहासिक शुभारंभ किया है. इस योजना के तहत राज्य के करीब 12 लाख शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. जानिए इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया और किन्हें मिलेगा इस योजना का फायदा.

CM Yogi Adityanath, Teacher Cashless Medical Scheme, Varanasi News, UP Shikshak Cashless Chikitsa Yojana, UP News
विज्ञापन

What is Teacher Cashless Medical Scheme : उत्तर प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित दीनदयाल ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर से ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का औपचारिक शुभारंभ किया है. आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना से प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के लगभग 12 लाख शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिजनों को सीधा लाभ पहुंचेगा. शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीकात्मक रूप से 15 लाभार्थियों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड सौंपे. इसके साथ ही शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए.

क्या है मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के दौरान होने वाले भारी-भरकम वित्तीय बोझ से मुक्ति दिलाना है. इसके तहत पात्र लाभार्थियों और उनके आश्रितों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ़्त और कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी. लाभार्थी देश भर के आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध (इम्पैनल्ड) सरकारी और निजी अस्पतालों में इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

विज्ञापन

किन्हें मिलेगा योजना का फायदा?

सरकार ने इस योजना का दायरा काफी व्यापक रखा है. बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के नियमित शिक्षक और कर्मचारी के अलावा शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया,
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की वार्डेन, पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षक, विशेष शिक्षक और व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञ इसका लाभ ले सकेंगे.

कार्ड पाने और आवेदन की प्रक्रिया

योजना का पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए एक समर्पित पोर्टल (cmtcts.upsdc.gov.in) तैयार किया गया है. पात्र कर्मचारी पोर्टल पर जाकर अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं. बेसिक शिक्षा में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) स्तर से सत्यापन के बाद डेटा को आयुष्मान भारत के BIS पोर्टल से जोड़ा जाएगा. माध्यमिक शिक्षा के मामलों में प्रधानाचार्य और DIOS स्तर से अप्रूवल मिलेगा. सत्यापन पूरा होने के बाद लाभार्थी आधार आधारित e-KYC करके अपना डिजिटल कैशलेस हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ