UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में बुधवार सुबह जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना और काफी समस्याओं का मौके पर निपटारा कर दिया, वहीं कुछ के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को अपने कामों को सही तरीके से पूरा करने के लिए प्रेरित किया। गोरखपुर मंदिर परिसर में लगाए गए जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने जनता की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर, उनको दूर करने के लिए विशेष कदम उठाए। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के प्रार्थना पत्रों को संबंधित पुलिस अधिकारियों को दे दिया और जल्द ही सभी के समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनता की सभी समस्याएं जल्द दूर
योगी आदित्यनाथ ने जनता से उनके सभी समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही और दावा किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से काम करना होगा।
मरीजों के इलाज के लिए आर्थिक मदद
सीएम योगी ने कहा कि मरीजों के इलाज के लिए सरकार पूरी तरह से आर्थिक मदद करेगी। उन्होंने सरकारी अस्पताल के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इलाज खर्च की सभी आकलन प्रकिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, जिससे आवश्यक धनराशि जारी की जा सके।
बच्चों को मुख्यमंत्री का प्यार और आशीर्वाद
वहीं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जनता दरबार में आए बच्चों को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया। उन्होंने उनकी शिक्षा पर ध्यान देते हुए उनकी पढ़ाई के विषय में पूछा और चॉकलेट देकर उनको अपना प्यार दिया।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 hr agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 hr agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
2 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines