CM Yogi Adityanath in Kannauj Election 2024: (प्रांजुल मिश्रा) सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कन्नौज लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि हम एक भारत को देख रहे हैं। एक ऐसा भारत जिसमे आज सुरक्षा भी है सम्मान भी है गरीब कल्याण भी है और इस भारत में विकास है तो विरासत भी है। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि याद करिए अयोध्या में राम मंदिर के लिए समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोली चलाती थी और भाजपा की सरकार आई तो राम मंदिर का निर्माण हो गया।
सीएम ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
राम मंदिर का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। यह अद्भुत घटनाएं कभी-कभी घटित होती हैं। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हम भारत में सब कुछ देख पा रहे हैं। ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता भी है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा था ना कि रामलला हम आएंगे मन्दिर वहीं बनाएंगे, तब समाजवादी पार्टी के लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे बोलते थे ना कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। इनके समय में अयोध्या में आतंकी हमला हुआ था। एक तरफ राम भक्तों पर गोली चलाएंगे और दूसरी तरफ आतंकवादियों के मुकदमों को वापस लेंगे यह समाजवादी पार्टी का चरित्र है। कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की जनता जनार्दन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया यह दोनों एक ही थैली के चट्टे हैं और इसीलिए हमेशा मिलकर के फिर जोर आजमाइश करना चाहते हैं।
यूपी में था गुंडाराज- सीएम योगी
समाजवादी पार्टी के समय में क्या हालात के प्रदेश के, हर तीसरे दिन दंगे होते थे, अराजकता चरम पर थी, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। गुंडागर्दी का आलम ये था कि प्रदेश में बेटियां पढ़ने के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां छात्राओं को छात्रावास में रहने के लिए मजबूर होती थी। ये नया भारत है और नए भारत अपने आप देख रहे होंगे नए उत्तर प्रदेश आज कहता है कि माफिया और अपराधी के लिए प्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं होनी चाहिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
माफिया से सपा की यारी- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा की यारी तो माफिया से है। याद कीजिये कल्याण सिंह जी जब दिवंगत हुए तो सपा ने संवेदना तक व्यक्त नहीं की। वहीं हाल ही में एक माफिया मरा तो पूरी समाजवादी पार्टी मातम मनाने के लिए उसके घर पहुंच गई। यूपी मे दंगा नहीं होता कर्फ्यू नहीं लगता है। अब देव स्थलों पर महोत्सव होते हैं। अब बमबाजी नहीं होती कावण यात्रा मे हर हर बम बम होता है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
5 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
7 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
11 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
13 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines