UP Chief Minister Yogi Adityanath Major Decision: आज विश्वकर्मा डे है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर संबोधन दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि पैमाइश, विरासत, उत्तराधिकार/ नामांतरण आदि प्रकरणों का नियत समय में ही निस्तारण किया जाए। राजस्व मामलों से संबंधित सभी कर्मचारियों की हर स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बेहद ही सख्त लहजे में कहा कि इज आफ डूइंग बिजनेस के मामले में बैरियर बनने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत कार्यमुक्त किया जाए।
डिजिटल इंडिया की तारीफों के पुल बांधे
योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में आगे कहा कि डिजिटल इंडिया के माध्यम से आज जो परिवर्तन देश के अंदर देखने को मिला है और भ्रष्टाचार पर जिस तरह से प्रहार हुआ है, वह सर्वविदित है कि अपने नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदना किस रूप में होनी चाहिए। ‘इज आफ लिविंग’ कार्यक्रम के तहत बिना भेदभाव के गरीबों को मकान मिलना, रसोई गैस कनेक्शन मिलना, बिना भेदभाव के गरीबों को शौचालय मुहैया कराने जैसे कार्यक्रम गरीब कल्याण योजनाओं को आगे बढ़ाने हेतु कार्य करता है। एक विकसित भारत के रूप में, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी परिवर्तन देखने को मिला है, वह अभूतपूर्व है।
<
>
निवेश को लेकर अपने विचार व्यक्त किए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में निवेश को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जनपदों में निवेश रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम है। इसलिए निवेश छोटा हो या बड़ा, उसको लेकर आ रही परेशानियों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिन है। इस अवसर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर कहा कि यह एक सुंदर संयोग है कि सृष्टि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती और एक भारत, श्रेष्ठ भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन एक ही दिन पर है। दोनों ही सृजन के प्रणेता हैं। दोनों ही नवनिर्माण के संवाहक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत का सपना अब यथार्थ में धरातल पर पूर्ण होने की ओर अग्रसर है।
संबंधित खबरें
रात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
6 mins agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
11 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
12 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
19 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
20 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
21 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
23 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines