ट्रेन में मूंगफली बेचने वाले से हुआ 3 बच्चों की मां को प्यार, पति ने ही उनकी करवा दी शादी

पति की गैर-मौजूदगी में, 45 साल की सरिता को अजय नाम के कम उम्र के शख्स से प्यार हो गया. महिला से आधी उम्र के अजय ट्रेनों में मूंगफली बेचते हैं.

UP News
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी अपने तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी. पति जीवननाथ राजभर दिल्ली में वेल्डर का काम करते थे. उनकी पत्नी पत्नी सरिता बच्चों के साथ चंदौली में रहती थीं.

पति की गैर-मौजूदगी में, 45 साल की सरिता को अजय नाम के कम उम्र के शख्स से प्यार हो गया. महिला से आधी उम्र के अजय ट्रेनों में मूंगफली बेचते हैं. बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात ट्रेन में ही हुई थी, बाद में उनकी जान-पहचान प्यार में बदल गई.

विज्ञापन

जब जीवननाथ को अपनी पत्नी के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के बारे में पता चला, तो उन्होंने इसके सख्त विरोध किया. इसके बाद सरिता अजय के साथ भाग गईं. जीवननाथ ने उन्हें ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिलीं. फिर इस हफ्ते की शुरुआत में, अचानक उनकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर सरिता और अजय से हो गई.

उन्होंने सरिता से घर लौटने को कहा, लेकिन वह अजय के साथ ही रहने पर अड़ी रहीं. इसके बाद, जीवननाथ ने उनकी शादी करवाने का फैसला किया. फिर वह उन्हें मैरिज रजिस्ट्रार के ऑफिस ले गए और अपनी मौजूदगी में उनकी शादी करवाई.S

एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में जीवननाथ के हवाले से कहा है कि मैं चाहता हूं कि वह मेरे साथ रहे, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करना चाहती, तो हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते.

विज्ञापन

वहीं, सरिता ने शादी टूटने के लिए जीवननाथ को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि वह घर के खर्च के लिए पूरे पैसे नहीं भेजते थे और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ