उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 15 मई को राज्य के कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम योगी ने राज्य कई अहम मुद्दों पर मंत्रिमंडल के साथ चर्चा की। इसके अलावा कई प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस दौरान कैबिनेट मीटिंग में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए अभिनंदन प्रस्ताव को भी रखा गया, जिसे मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल गई। चलिए योगी सरकार की इस कैबिनेट बैठक में मंजूर हुए 10 प्रस्ताव के बारे में जानते हैं।
इन 10 प्रस्ताव को मिली कैबिनेट मंजूरी
- ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर कैबिनेट द्वारा अभिनन्दन प्रस्ताव को मंजूरी।
- कृषि विभाग- उत्तरप्रदेश में सीड पार्क स्थापित करने को मंजूरी,यह सीड पार्क भारत रत्न पूर्व पीएम चौ.चरण सिंह जी के नाम पर होगा,लखनऊ में 130.63 एकड़ भूमि पर 251 करोड़ 70 लाख के व्यय से स्थापित होगा।
- अमृत योजना अंतर्गत निकायों के निकाय अंश को घटाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
- अमृत योजना 1 में 7 निकायों के 90 करोड़ धनराशि के निकाय अंश को माफ किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति।
- उत्तर प्रदेश दुग्धशाला विकास एवं दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति 2022 में संशोधन को मंजूरी।
- प्रदेश में निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा,नई दुग्ध प्रसंस्करण यूनिट स्थापना में पूंजीगत अनुदान 35% किया जाएगा।
- मेसर्स RCCPL रायबरेली को सब्सिडी में सुधार करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
- जेके सीमेंट प्रयागराज 450.92 करोड़,मून बेवरेज लिमिटेड हापुड़ 469.61 करोड़,सिल्वर पल्प एंड पेपर मिल मुजफ्फरनगर 403.88 करोड़, ग्लोबल स्पिलट्स लिमिटेड लखीमपुर 399.74 करोड़, चांदपुर इंटरप्राइजेज 273.9 करोड़ को एलओसी दिए जाने को मंजूरी।
यह भी पढ़ें: Kanpur News: अनुष्का तिवारी पर एक और खुलासा, इंजीनियर की पत्नी का बड़ा दावा
- ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सभाओं के बैठकों आदि में होने वाले व्ययों के फंड को प्रोत्साहित करने की नीति को मंजूरी।
- पंचायतीराज विभाग- पंचायत उत्सव भवन के नामकरण प्रस्ताव को मंजूरी।
- नागरिक उड्डयन विभाग- निदेशालय में संविदा पर कार्यरत कार्मिकों के पारिश्रमिक के पुनर्निधारण प्रस्ताव को मंजूरी,कार्मिकों में
(पायलट,को पायलट,इंजीनियर,एयरोनॉटिकल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के कार्मिकों व तकनीकी गैर तकनीकी स्टाफ )को सातवें वेतन आयोग दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी।
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
2 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
5 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
5 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
7 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
8 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
19 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines