हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP Cabinet Expansion: बिहार के बाद अब यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, इन 6 नामों पर लगी मुहर

UP Cabinet Expansion: यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव की आहट! योगी कैबिनेट में 2 पिछड़ा, 2 ब्राह्मण, दलित और महिला समेत शामिल होंगे 6 नए चेहरे. जानें क्या है भाजपा का ‘मिशन यूपी’ और जातीय समीकरण साधने का पूरा प्लान.

विज्ञापन

UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब BJP का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश पर टिक गया है. राज्य में जल्द ही योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है, जिसके लिए पार्टी आलाकमान ने 6 नए चेहरों के नाम फाइनल कर लिए हैं. फाइनल किए गए 6 नामों में जातीय संतुलन का खास ख्याल रखा गया है. सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल में 2 ब्राह्मण चेहरे शामिल किए जाएंगे. 2 पिछड़ा वर्ग (OBC) के नेताओं को जगह मिलेगी. 1 दलित और 1 महिला चेहरे को कैबिनेट में शामिल कर हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है.

11-12 मई को लखनऊ में बड़ी बैठक

चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा 11 और 12 मई को लखनऊ में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है. इसमें प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों को बुलाया गया है. पार्टी का पूरा जोर अब ‘बूथ प्रबंधन’ पर है. प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री खुद इन अभियानों की समीक्षा करेंगे और जिला अध्यक्षों को आगामी चुनावों के लिए नया ‘होमवर्क’ देंगे.

पुराने चेहरों को भी मिलेगी जगह

सिर्फ मंत्रिमंडल ही नहीं, बल्कि भाजपा संगठन में भी बड़े बदलाव की तैयारी में है. यूपी को पूरी तरह साधने के लिए पार्टी पहले ही शहरी निकायों में 2802 पार्षदों को मनोनीत कर चुकी है. अब खबर है कि कई पुराने और अनुभवी चेहरों को बोर्ड, आयोगों और निगमों में एडजस्ट किया जाएगा.

विज्ञापन

विपक्ष पर प्रहार और महिला कनेक्ट

पार्टी ने हाल ही में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के जरिए महिलाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद वाराणसी में 50 हजार महिलाओं को संबोधित कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि कांग्रेस और सपा जैसे दल महिला विरोधी हैं. अब 31 मई तक चलने वाले ‘दीन दयाल प्रशिक्षण अभियान’ के जरिए भाजपा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola