UP Bypolls 2023 Results: उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्वार और मिर्जापुर में छानबे विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नजीते आ गए हैं। रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर 8724 वोटों के अंतर से अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं मिर्जापुर की छाबने विधानसभा सीट पर भी अपना दल (सोनेलाल) की प्रत्याशी रिंकी कोल ने 9587 वोटों के अंतर से अपना परचम लहरा दिया है।
अपना दल ने लड़ा दोनों सीटों से चुनाव
समाचार एजेंसी के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा के गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के प्रत्याशियों ने रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा। रामपुर का स्वार विधानसभा क्षेत्र आजम खान यानी सपा का गढ़ माना जाता था। जहां से अब भाजपा गठबंधन का प्रत्याशी विजयी हुआ है। साफ शब्दों में कहें तो आजम के गढ़ में सपा की ये दूसरी हार है। इससे पहले रामपुर सदर सीट पर भी भाजपा के आकाश सक्सेना ने जीत दर्ज की थी।
दोपहर एक बजे तक के रुझानों में ये था
भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 1 बजे के रुझानों के अनुसार, रामपुर की स्वार सीट से अपना दल के उम्मीदवार शफीक अहमद अंसारी, समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार अनुराधा चौहान के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जबकि मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल ने सपा की कीर्ति कोल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।
13 फरवरी को खाली हुई थी स्वार विधानसभा सीट
जानकारी के मुताबिक रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट 13 फरवरी को मुरादाबाद की एक अदालत की ओर से दी गई सजा के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान का कब्जा था। मुरादाबाद की कोर्ट ने 15 साल पुराने एक मामले में अब्दुल्ला को दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई थी।
मिर्जापुर की छानबे सीट पर ये हैं उम्मीदवार
दूसरी ओर मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट इसी साल फरवरी में अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल प्रकाश कोल की मृत्यु के बाद ये सीट खाली हुई थी। छानबे उपचुनाव में अपना दल (सोनेवाल) की ओर से उम्मीदवार रिंकी कोल को बनाया गया था। उनके खिलाफ सपा की कीर्ति कोल चुनावी मैदान में थीं।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
13 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
13 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
16 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines