हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

UP Bypolls 2023: उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 10 मई को वोटिंग, 13 को नतीजे

विज्ञापन

UP Bypolls 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनावों के साथ उत्तर प्रदेश की भी दो विधानसभा सीटों (रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे) पर उपचुनाव (UP Bypolls 2023) की घोषणा की गई है। स्वार सीट से सपा के कभी कद्दावर नेता रहे आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान विधायक थे। कोर्ट से दो साल की सजा के बाद उनकी विधायकी रद्द हो गई थी। जबकि छानबे के विधायक राहुल कोल का देहांत होने के बाद ये सीट खाली हुई थी।

कर्नाटक के साथ ही मतदान और मतगणना

जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग की ओर से उत्तर प्रदेश की रामपुर में स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर 10 मई को उपचुनाव होगा। जबकि 13 मई को कर्नाटक के साथ ही यूपी की इन दोनों सीटों के नजीते आएंगे। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही रामपुर की सदर विधानसभा सीट पर आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव हुआ था।

https://twitter.com/PTI_News/status/1640971411618516992

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक में बजा चुनावी बिगुल; 10 मई को वोटिंग, 13 को रिजल्ट

आजम की गाड़ी चेकिंग पर किया था बवाल

बता दें कि रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजाम खान विधायक थे। फरवरी 2023 में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। बताया गया है कि जनवरी 2008 में सपा नेता आजम खान की कार को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका था। आरोप है कि इसके बाद अब्दुल्ला आजम खान ने समर्थकों के साथ हंगामा किया था। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

इससे पहले भी अब्दुल्ला की गई थी विधायकी

कोर्ट ने इसी मामले में अब्दुल्ला समेत अन्य आरोपियों को सजा सुनाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इससे पहले वर्ष 2019 में भी हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला को एक मामले में सजा सुनाई थी, जिसके बाद अब्दुल्ला की सदस्यता रद्द की गई थी। आरोप था कि वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी उम्र 25 साल से कम थी। चुनाव में अब्दुल्ला के प्रतिद्वंद्वी नवाब काजिम अली ने शिकायत की थी।

छानबे विधायक का कैंसर से हुआ था निधन

उधर, मिर्जापुर की छाबने विधानसभा सीट से विधायक राहुल कोल का 2 फरवरी 2023 को निधन हो गया था। राहुल कोल अपना दल के टिकट से विधायकी जीती थी। राहुल लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। मुंबई में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली थी। चुनाव आयोग अब 10 मई को इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराएगा।

इन राज्यों में भी होगा उपचुनाव

चुनाव आयोग के मुताबिक पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर भी इन्हीं तारीकों को उपचुनाव और नतीजे आएंगे। इसके साथ ओड़िशा की झारसुगुड़ा विधानसभा सीट और मेघालय की सोहियोंग विधानसभा सीट पर भी 10 मई को मतदान और 13 मई को रिजल्ट की घोषणा होगी।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें