UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सारी पार्टियां एक्टिव हो गईं। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बाद अब बहुजन समाज पार्टी ने भी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के बटेंगे तो कटेंगे और सपा के जुड़ेंगे तो जीतेंगे के नारे के जवाब में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी नया नारा दिया है।
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने समाज को एक नया नारा देते हुए कहा कि ‘बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे। सपा भाजपा से दूर रहेंगे तो बचे रहेंगे। बसपा का नया नारा सीएम योगी के बटेंगे तो कटेंगे और अखिलेश यादव के जुड़ेंगे तो जीतेंगे के जवाब में है। उन्होंने कहा कि इन दोनों से दूर रहेंगे तो बचे रहेंगे।
यह भी पढ़ें : Video: CM योगी के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के विरोध में सपा ने दिया ये नया नारा
सपा-बीजेपी की उड़ी नींद : मायावती
मायावती ने कहा कि उपचुनाव में बसपा के उतरने से सपा और बीजेपी की नींद उड़ी हुई है। इनकी परेशानी बढ़ रही है। भाजपा और सपा बांटकर चुनाव लड़ती रही है, जनता को गुमराह कर रही है। बीजेपी जनता का ध्यान बांटने के लिए बटेंगे तो कटेंगे कहती है और सपा कहती है कि जुड़ेंगे तो जीतेंगे, लेकिन बसपा का नया नारा बसपा से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे।
यह भी पढ़ें : Video: ‘यूपी उपचुनाव में BJP सिर्फ कागजों में जीतेगी’, खैर विधानसभा में बुजुर्ग ने कही बड़ी बात?
झारखंड-महाराष्ट्र में अपने दम चुनाव लड़ रही BSP
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और सपा को हवा हवाई नारे पोस्टर बाजी नहीं करनी चाहिए। उपचुनाव में सपा गुंडों बदमाश माफिया को कह रही कि जीतोगे तो आगे बचे रहोगे। बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में अपने बलबूते पर विधानसभा चुनाव लड़ रही है।
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
49 mins ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
9 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
11 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
11 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
13 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
14 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
16 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
16 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines