UP By-Election: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri Lok Sabha Seat) , रामपुर (Rampur) और खतौली (Khatauli) विधानसभा सीट के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची (BJP Candidate List) जारी कर दी है। सूची के अनुसार मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा की प्रत्याशी डिंपल यादव (Dimple Yadav) के खिलाफ चुनाव मैदान में भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को उतारा गया है।
वहीं रामपुर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर भी नामों की घोषणा हुई है। बता दें कि राज्य की तीनों सीटों (एक लोकसभा-दो विधानसभा) पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। जबकि तीन दिन बाद यानी 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
मुलायम सिंह के निधन पर खाली हुई थी मैनपुरी सीट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा से रघुराज सिंह शाक्य को समाजवादी पार्टी नेता डिंपल के खिलाफ उतारा है। बता दें कि 10 अक्टूबर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सीट खाली हुई थी।
रामपुर-खतौली सीट पर भी उम्मीदवार घोषित
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के ही मुजफ्फरनगर के खतौली और रामपुर से भाजपा ने क्रमशः राजकुमारी सैनी और आकाश सक्सेना को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। यहां रामपुर सदर विधानसभा सीट सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान को अयोग्य घोषित करने के बाद खाली हुई थी। वहीं वर्ष 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों से संबंधित एक मामले में भाजपा विधायक विक्रम सिंह को दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद खतौली में चुनाव कराना जाना था।
डिंपल कर चुकी हैं नामांकन
बता दें कि सोमवार को समाजवादी पार्टी की ओर से मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव ने नामांकन किया है। इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख और उनके पति अखिलेश यादव मौजूद रहे। डिंपल के नामंकन करते समय अखिलेश यादव भावुक हुए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा था कि इस सीट से सपा का काफी जुड़ाव है, क्योंकि नेताजी मुलायम सिंह यादव पहले बार यहीं से सांसद चुने गए थे।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
7 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
20 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines