UP By Election 2024 Voting Update: यूपी में 9 सीटों पर आज विधानसभा के उपचुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है। इस बीच मीरापुर सीट पर जमकर बवाल हो गया। यहां ककरौली में बूथ पर एक समुदाय विशेष के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रशासन ने बिना किसी कारण के वोट डालने से रोक दिया। इसके बाद न्यूज 24 के कैमरे की मौजूदगी में कलेक्टर ने सभी लोगों को वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के अंदर भेजा। इस बीच सपा ने निष्पक्ष वोटिंग को लेकर सवाल उठाए हैं।
वहीं बुर्के को लेकर बीजेपी और सपा आमने-सामने आ गए हैं। बुर्के को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है। बीजेपी ने कहा कि बिना आइडेंटिफिकेशन के कराया गया मतदान फर्जी है। बीजेपी ने इस मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।
सपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए 2 अफसरों को सस्पेंड कर दिया। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को हार का डर सता रहा है। वे खुद गड़बड़ करा रहे हैं। मुझे उम्मीद है चुनाव आयोग बेईमान अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से गड़बड़ियों की वीडियो बनाने को कहा है। अखिलेश ने कहा कि ऐसा करने वाले अधिकारी की नौकरी, सैलरी, पेंशन, पीएफ और इज्जत भी जाएगी।
पुलिस आईडी चेक नहीं कर सकती
सपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा कि बुर्का पहनकर वोट देने वाली महिलाओं को जांच के नाम पर परेशान नहीं किया जाए। अखिलेश ने कहा कि पुलिस मतदाताओं की आईडी चेक नहीं कर सकती है। अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अगर चुनाव आयोग कोई जीता जागता अस्तित्व है तो जीवंत होकर प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे। उन्होंने कहा लोगों की आईडी पुलिस चेक न करे। रास्ते बंद न किए जाएं। वोटर्स की आईडी जब्त न की जाएं।
ये भी पढ़ेंः Bitcoin Scam: ‘ऑडियो क्लिप में मेरी बहन की आवाज…’,अजित पवार के बयान पर महाराष्ट्र में सियासत गरमाई
मीरापुर सीट पर हंगामा
उधर मीरापुर सीट पर मतदान के दौरान जमकर हंगामा हुआ। ककरौली में बूथ पर भीड़ पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ पर लाठीचार्ज कर दौड़ाया। वहीं भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मतदान के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने व्यवस्था बनाने को लेकर निर्देश दिए थे भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को भगा दिया।
चेहरा देखा जाएगा
बुर्का विवाद में मुख्य निवार्चन अधिकारी ने कहा कि जो भी वोट डालने आएगा उसका चेहरा देखा जाएगा। उसका वोटर कार्ड देखा जाएगा। पर्दानशीं महिलाएं जहां ज्यादा होती है, वहां महिलाकर्मियों को लगाया जाता है। वहीं पहचान सुनिश्चित करती हैं, यहीं व्यवस्था होती है।
ये भी पढ़ेंः इस राज्य में BJP सरकार पर संकट, 19 विधायक हुए बागी
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
4 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
8 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
14 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
14 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
17 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
17 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines