UP By Election 2024: यूपी विधानसभा उपुचनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने 7 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। वहीं एक सीट पर आरएलडी अपना उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी ने कुंदरकी से रामवीर सिंह ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझंवा सीट से सुचिस्मिता मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने अभी सीसामऊ सीट से उम्मीदवार का एलान नहीं किया है।
संजय निषाद को मनाना बड़ी चुनौती
बता दें कि इससे पहले यूपी में बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी भी दो सीटें मांग रही थी, लेकिन पार्टी ने निषाद पार्टी को कोई सीट नहीं दी है। रविवार को जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में डिप्टी सीएम केशव मौर्या और ब्रजेश पाठक को संजय निषाद की नाराजगी दूर करने का जिम्मा सौंपा गया है। संजय निषाद ने कहा कि 2022 के चुनाव में कटहरी और मंझवा सीट पर निषाद पार्टी के उम्मीदवार ने चुनाव लड़ा था, इसी आधार पर संजय निषाद दो सीटें मांग रहे थे।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र NDA में दरार, सीट बंटवारे को लेकर अजित पवार नाराज
इन 2 सीटों पर मजबूत है सपा
उपचुनाव वाली सीटों पर बीजेपी और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। बीजेपी के लिए करहल और कुंदरकी सीट पर कमल खिलाना सबसे बड़ी चुनौती है। कुंदरकी सीट पर 2022 में बीजेपी को सिर्फ 1993 में जीत मिली थी। इस सीट पर 65 प्रतिशत मुस्लिम और 35 फीसदी हिंदू वोटर्स है।
वहीं कानपुर की सीसामऊ की सीट पर भी सपा की स्थिति काफी मजबूत है। इरफान अंसारी को जेल होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। अंसारी परिवार के साथ लोगों की सहानुभूति भी है, ऐसे में यह सीट भी बीजेपी के लिए मुश्किल सीटों में से एक है।
ये भी पढ़ेंः राज ठाकरे के बेटे की बढ़ेगी मुश्किलें, महाराष्ट्र की इस सीट पर तीनों सेनाएं आमने-सामने
संबंधित खबरें
क्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
58 mins agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
2 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
3 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
4 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
17 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
18 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
23 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
1 day ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
1 day agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines