UP By Election 2024: यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। इस बीच बीजेपी ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। एक सीट सीसामऊ पर पार्टी ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीजेपी ने मैनपुरी की करहल सीट से अखिलेश यादव के जीजा अनुजेश को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि इस सीट से अखिलेश यादव पहले विधायक थे, लेकिन उनके कन्नौज से सांसद बनने के बाद अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। ऐसे में बीजेपी ने अनुजेश यादव को उताकर बड़ा दांव खेल दिया है।
अनुजेश यादव मुलायम परिवार के दामाद हैं। वे मुलायम सिंह के भाई अभयराम यादव की बेटी संध्या के पति हैं। संध्या यादव, आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव की सगी बहन हैं। इतना ही नहीं संध्या यादव मुलायम परिवार की पहली बेटी हैं। वे मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। संध्या और अनुजेश को सपा ने निकाल दिया था, इसके बाद दोनों ने बीजेपी जाॅइन कर ली थी। वहीं अनुजेश का परिवार भी शुरू से ही राजनीति में रहा है। उनकी मां उर्मिला देवी मैनपुरी की घिरोर सीट से सपा की विधायक रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ेंः UP By Election 2024: BJP ने निषाद पार्टी को नहीं दी एक भी सीट, फिर कैसे मान गए संजय निषाद?
लोकसभा चुनाव में पार्टी ने नहीं खेला दांव
इससे पहले अफवाहों का बाजार गर्म था कि बीजेपी मुलायम परिवार के किसी सदस्य को मैनपुरी से उतार सकती हैं। उसमें पहला नाम अपर्णा यादव का था, जोकि मुलायम परिवार की बहू हैं। वे मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी हैं। जबकि दूसरे अनुजेश थे। ऐसे में बीजेपी ने अनुजेश को प्रत्याशी घोषित किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी अखिलेश यादव और डिपंल यादव के सामने बीजेपी किसी यादव चेहरे को उतारना चाहती थी, लेकिन पार्टी ने डिंपल के सामने यूपी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को उतारा था।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
8 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
16 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
17 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
19 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines