UP उपचुनाव को लेकर सामने आई BJP की संभावित लिस्ट, मीरापुर सीट RLD को मिलेगी

BJP Candidate List Released: यूपी विधानसभा उप चुनाव 2024 को लेकर रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि बीजेपी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। वहीं 9वीं सीट पर आरएलडी अपना प्रत्याशी उतारेगी।

Maharashtra Assembly Election 2024

UP By Election 2024: यूपी विधानसभा उप चुनाव 2024 को लेकर भाजपा हाईकमान ने सभी प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है। आज शाम तक बीजेपी 8 प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है। इसको लेकर रविवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर एक बैठक हुई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्या और ब्रजेश पाठक शामिल रहे। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

बैठक में तय हुआ कि बीजेपी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। अधिकांश सीटों पर नए चेहरे उतारे जाएंगे। वहीं 9वीं सीट पर आरएलडी अपना प्रत्याशी उतारेगी। इससे पहले भी यह सीट रालोद के पास ही थी। बीजेपी हाईकमान ने केशव मौर्या, ब्रजेश पाठक और भूपेंद्र चौधरी को संजय निषाद को मनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक के दौरान सीएम और अध्यक्ष ने केंद्रीय हाईकमान को यह आश्वस्त किया कि अधिकांश सीटें भाजपा ही जीतेगी।

बता दें कि यूपी सरकार में सहयोगी निषाद पार्टी कटेहरी और मंझवा सीट की मांग कर रही है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद का तर्क है कि विधानसभा चुनाव में दोनों सीटें उनकी पार्टी को मिली थी। ऐसे में भाजपा को उपचुनाव में भी यह सीटें सहयोगी पार्टी को देनी चाहिए।

बीजेपी के संभावित उम्मीदवार

सूत्रों की मानें तो मंझवा सीट से सुचिस्मिता मौर्या को टिकट मिलने की संभावना है। वे पूर्व विधायक भी रह चुकी हैं। गाजियाबाद से संजीव शर्मा और अशोक मोना में से किसी एक को टिकट मिल सकता है। कटेहरी से धर्मराज निषाद, कुंदरकी से शेफाली सिंह, रामवीर सिंह और अभिषेक सिंह का नाम चर्चा में हैं। करहल से वीरेंद्र शाक्य या प्रेम सिंह शाक्य में से किसी एक को पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। फूलपुर से दीपक पटेल, शीशामऊ से राकेश सोनकर, खैर से सुरेंद्र दिलेर, भारत भारती और मुकेश सूर्यवंशी में से किसी के एक के नाम पर मुहर लगना तय है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ