UP News (शाहनवाज चौधरी): यूपी के बुलंदशहर में महिला का बच्चे को पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। महिला का नाम राधिका उर्फ रिया बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला फर्श पर पड़े मासूम बच्चे को बेरहमी से पीट रही है।
वीडियो में दिखा कि गुस्से में महिला ने स्टील के डिब्बे से कई बार मासूम की पिटाई की। महिला मासूम बच्चे के रोने पर भी रहम नहीं कर रही है और वह लगातार बच्चे को पीट रही है। आपको बता दें, मामला डिबाई कोतवाली क्षेत्र के नमक वाली मंडी का है।
महिला का पति से है विवाद
बच्चे को पीटने वाली मां का अपने पति से विवाद चल रहा है और वह मायके में रह रही है। बता दें, किसी बात पर बच्चा रो रहा था, महिला ने बच्चे को चुप कराने की कोशिश की। जब बच्चा चुप नहीं हुआ, तो वह झल्ला गई और बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। पति से विवाद के बाद महिला कुछ परेशान सी रहती है।
पड़ोसियों ने किया विरोध
महिला जिस समय अपने बच्चे को बेरहमी से पीट रही थी, उस समय पड़ोस के लोगों ने इसका विरोध किया और वीडियो भी बना लिया। महिला इस घटना को कैद करने वाले लोगों से भी उलझ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद परिवार के लोग ही नहीं, बल्कि जिसने भी वीडियो को देखा, वह आग बबूला हो गए। कई लोग कह रहे हैं कि बच्चा अगर समझदार होता और कुछ समझाने के मकसद से मां पीटती है, तो वह समझ जाता। बच्चा नासमझ है, इसलिए वीडियो में मां का क्रूर रूप में दिख रहा है।
ये भी पढ़ें- महाकुंभ में सफाई कर्मचारियों को क्यों दी जा रहीं संविधान की कॉपियां? जानिए वजह
संबंधित खबरें
UP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
49 mins agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
17 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
18 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
20 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
21 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines