Bulandshahr Fake Paneer (शाहनवाज चौधरी): यूपी के बुलंदशहर में शादी समारोह में मिलावटी पनीर की सब्जी का सेवन करने से 181 बारातियों की हालत बिगड़ गई। बस्ती में स्वास्थ्य विभाग की टीम हेल्थ कैंप लगाकर फूड पॉइजनिंग का शिकार बारातियों की जांच कर रही है। 21 बाराती अभी भी अस्पताल में एडमिट हैं। सीएमओ खुद गांव में कैंप में गए हुए हैं। चार मरीजों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है।
बता दें, जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव रामगढ़ी पास के गांव चांसी रसूलपुर बारात गई थी। बारात में बारातियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ डिनर किया और बारात दुल्हन को लेकर रात में ही लौट आई। बारात के लौटते ही बारातियों की तबीयत बिगड़ने लगी। सबको उल्टियां शुरू हो गईं। पेट खराब की शिकायत भी लोगों ने की। कुल मिलाकर 181 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं।
एक-एक कर लगातार लोगों के बीमार पड़ने से गांव वालों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण फूड पॉइजनिंग का शिकार लोगों को जहांगीराबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका उपचार कर ज्यादातर लोगों को छुट्टी दे दी गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को भी सूचना दी। आला अफसरों के निर्देश पर गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर बारातियों की जांच कराई गई।
मरीजों की जांच की जा रही है
बुलंदशहर सीएमओ अंजू अग्रवाल ने बताया कि विभाग के 18 डॉक्टर्स, फार्मासिस्ट और नर्स की मदद से 181 मरीजों की जांच कराई गई है। 21 लोग अभी भी एडमिट हैं, 4 मरीजों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मिलावटी पनीर बताया जा रहा कारण
बारात में पनीर के कई व्यंजन थे, जिनको बारातियों ने खाया था। बताया जा रहा है कि पनीर मिलावटी था। फूड सेफ्टी विभाग की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है, जो बड़े आयोजनों में खाद्य सामग्री की जांच करती है।
शादी बारात में आते हैं मिलावटी पनीर मसाले
फूड सेफ्टी विभाग की टीम अब तक बुलंदशहर में कई रेड कर चुकी है, जिनमें मिलावटी पनीर मसालों के उत्पादन और सप्लाई का खुलासा किया जा चुका है। बुलंदशहर में बड़े स्तर पर मिलावटी पनीर और मसाले तैयार किए जाते हैं। इस जानलेवा पनीर की खेप को शादी, होटल-रेस्टोरेंट में सप्लाई किया जाता है। इस शादी में भी मिलावटी पनीर की सप्लाई की गई। इसके सेवन से बड़ी संख्या में बाराती फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए।
फूड सेफ्टी टीम ने क्या बताया
जिला फूड सेफ्टी अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि फूड पॉइजनिंग की शिकायत पर फूड सेफ्टी टीम को भेजा गया है। फिलहाल, जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ये भी पढ़ें- Akhilesh Yadav Speech: ‘डबल इंजन सरकार में टकराने लगे हैं इंजन’; लोकसभा में अखिलेश यादव का कटाक्ष
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
25 mins agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
2 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines