UP Bulandshahr Double Murder case solve by police For Magical coins:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जादुई और बेशकीमती सिक्के की चाहत में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में मृतक के नौकर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया। हत्या की वारदात में शामिल आरोपियों से पुलिस ने कत्ल में प्रयोग चाकू, स्कूटी और जादुई सिक्के भी बरामद किये है।
डबल मर्डर की वजह बने जादुई सिक्के
सबसे पहले हम आपको उन जादुई सिक्कों के बारे में बताएंगे । जिन सिक्कों के लिए दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल पूरा मामला बुलन्दशहर जिले के कोतवाली देहात इलाके का है। बता दें पुलिस को गंगनहर पुल की पटरी पर बीती 1 अप्रैल की रात को दो लोगों के शव मिले थे। दोनों की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। मृतक की गर्दन को काटने के साथ ही पेट और छाती पर चाकू से 40 से अधिक वार किए गए थे। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त बुलन्दशहर निवासी कारोबारी राजीव गर्ग और सुधीर गर्ग के रूप में की थी।
जादुई सिक्के मिलने से बदल जाएगी किस्मत
बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि मृतक राजीव गर्ग का नौकर ऋषभ था। जिसने अपने साथी तनु के साथ मिलकर इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। ऋषभ को यकीन था कि सुधीर और राजीव गर्ग के पास जो जादुई सिक्के है वह अगर उनको मिल जाये तो उनकी किस्मत बदल जाएगी। दरअसल आरोपियों का मानना था कि चमत्कारी सिक्के मिलने के बाद उनकी पैसो की समस्या दूर हो जएगी ।आरोपी नौकर को लगता था कि सिक्कों की इंटरनेशनल बाजार में कीमत करोड़ों में है।
नौकर ने दोस्त के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
बेशकीमती जादुई सिक्कों के लिए नौकर ऋषभ ने अपने साथी के साथ मिलकर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक फोन काल, रिकार्डिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल आरोपी नौकर ऋषभ और उसके साथी तनु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद किए ।
ये भी पढ़ें: स्ट्रीट डॉग को खंभे से बांधा, डंडे मारे, बाइक से घसीटा, शर्मसार करती है दंपति की करतूत
ये भी पढ़ें: बहन की हत्या कर घर में बना दी कब्र, 19 दिन के बाद खुला शराब का काला सच
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
2 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
3 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
16 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
19 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines