Bulandshahr Crime News: (शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में महिला ने मामूली विवाद के बाद मां की गोद से छीनकर 3 माह की बच्ची की हत्या कर दी। आरोपी महिला का मृतक बच्ची की मां से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने मासूम को जमीन पर कई बार पटका, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये सनसनीखेज वारदात बुलंदशहर के कोतवाली शिकारपुर क्षेत्र के गांव हिनोट में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला अंतिम का दो दिन पहले मृतक बच्ची के पिता प्रसाद से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
यह भी पढ़ें:Air India की पायलट ने किसे की आखिरी कॉल? Shrishti Tuli Suicide की इनसाइड स्टोरी
आज भी आरोपी महिला का पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी महिला ने बच्ची को उसकी मां की गोद से छीना और फर्श पर कई बार पटककर मौत के घाट उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी महिला से बच्ची को छुड़वाने की कोशिश भी की गई। वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने UP पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मौके से सबूत जुटाए। इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी महिला गिरफ्तार
शिकारपुर के डीएसपी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि महिला अंतिम का पीड़ित परिवार से कई बार झगड़ा हो चुका था। शुक्रवार को विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने मासूम बच्ची को पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश के सतना में भी 20 दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया था। 3 माह के बच्चे की एक युवक ने हत्या कर दी थी। आरोपी का बच्चे के पिता से विवाद था। जिसका बदला लेने के लिए उसने बेटे को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी छोटू चौधरी को अरेस्ट किया था। बताया जा रहा है कि आरोपी के भतीजे ने प्रिंस पांडेय का थैला उठा लिया था। इस पर दोनों का झगड़ा हुआ था। छोटू ने इस रंजिश में उसके बेटे को मार डाला।
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
9 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
58 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
16 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
17 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines